फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dismissed constable, informer and history sheeter surrendered

Lucknow News: बर्खास्त सिपाही, मुखबिर व हिस्ट्रीशीटर को तलाशती रही पुलिस, तीनों ने किया सरेंडर

Sat, 23 Dec 2023 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 23 Dec 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dismissed constable, informer and history sheeter surrendered
लखनऊ। बिजनौर के कपड़ा व्यापारी को आजमगढ़ से अगवा कर लखनऊ लाकर बंधक बनाने, लूटने व फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे बर्खास्त सिपाही सहित तीन आरोपियों ने शुक्रवार को गुपचुप ढंग से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। तीनों की सरगर्मी से तलाश कर रही पुलिस अब उन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने की बात कह रही है।
विज्ञापन


हसनगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि बर्खास्त सिपाही धीरेंद्र यादव, मुखबिर शेखर उर्फ चुन्नू और हिस्ट्रीशीटर दिनेश के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानतीय वारंट जारी था। पुलिस ने 20 दिसंबर को तीनों के घरों पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें तीनों आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं मगर सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस बीच शुक्रवार को तीनों आरोपियों ने पुलिस से बचते हुए गुपचुप ढंग से कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार का कहना है कि आगे की पूछताछ और घटना में प्रयोग की गई बोलेरो की बरामदगी के लिए तीनों आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बिजनौर के कपड़ा व्यापारी इश्तियाक को 29 नवंबर को आजमगढ़ में बस अड्डे से बोलेरो सवार लोगों ने अगवा कर लिया था। फिर इश्तियाक को लखनऊ लाकर नकदी व कपड़े लूटने के साथ ही हसनगंज के निरालानगर स्थित चरन गेस्ट हाउस में बंधक बना लिया था। उनके परिजनों को फोन कर फिरौती भी मांगी थी। बाद में आरोपियों के बीच विवाद होने से मामला पुलिस तक पहुंच गया। खुलासा हुआ कि अपहरण व लूट की घटना में हसनगंज थाने के दरोगा अनुराग द्विवेदी, हेड कांस्टेबल युसुफ हुसैन, बर्खास्त सिपाही धीरेंद्र यादव, हिस्ट्रीशीटर दिनेश, नसीम और मुखबिर शेखर शामिल था। अफसरों को जानकारी होने के बाद तत्कालीन इंस्पेक्टर ने हसनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने दारोगा अनुराग द्विवेदी, हेड कांस्टेबल युसुफ हुसैन और आरोपी नाजिम खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बर्खास्त सिपाही धीरेंद्र यादव, मुखबिर शेखर उर्फ चुन्नू और हिस्ट्रीशीटर दिनेश फरार चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed