फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diseases increasing due to heat and hot winds

Lucknow News: तपिश और गर्म हवाओं से बढ़ रहीं बीमारियां

Tue, 30 Apr 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 30 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Diseases increasing due to heat and hot winds
श्रावस्ती। तराई में मौसम की मार लोगों को बीमार बना रही है। खानपान पर नियंत्रण न होने व चिलचिलाती धूप, लू व गर्म हवा के बीच सफर से लोग अपच सहित अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हें। दिन में लगातार चल रही धूल भरी गर्म हवा लोगों में डिहाइड्रेशन, अपच, अतिसार, डायरिया, पेचिश, बुखार व लू लगने का खतरा बढ़ा रही है। अस्पताल आने वाले ज्यादातर मरीज इन्हीं बीमारियों से ग्रसित हैं। इससे बचने के लिए आयुर्वेद चिकित्सक एहतियात बरतने के साथ घरेलू उपचार की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इनका करें सेवन तो कम होगा खतरा

शरीर में पानी की कमी न होने दें, सुपाच्य भोजन करें। लघु आहार के साथ ही संभव हो तो उपवास रखें। नींबू, पानी व चीनी का घोल बनाकर उसका सेवन करें। जहां तक संभव हो धूप में घर से निकलने से परहेज करें। खाली पेट कदापि न जाएं। कुछ न कुछ खाते-पीते रहें। यदि धूप व लू में कहीं जाना पड़े तो दो से तीन बार संतरा, तरबूज, खीरा अथवा नारियल पानी का सेवन करें। डिहाइड्रेशन होने पर उपवास रखें। इलेक्ट्रॉल अथवा ओआरएस का सेवन करें।
विज्ञापन

अपनाएं घरेलू उपचार

यदि डिहाइड्रेशन हो तो उपवास रखें। वायरल इंफेक्शन 12 से 24 दिन में सही हो जाता है। लेकिन पानी की कमी का असर किडनी पर पड़ता है। इसलिए गरिष्ठ भोजन से बचें। यदि पेट दर्द, ऐंठन या पेट फूलने या फिर पेचिश, ज्वर हो तो अजवाइन, हींग व काला नमक का चूर्ण बनाकर गुनगुने पानी से सेवन करें। यदि फायदा न हो तो तत्काल चिकित्सक की सलाह लें। - डाॅ. नसरीन खातून, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय भिनगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed