फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Discussion on Tabla playing in webinar

Lucknow News: वेबिनार में तबला वादन पर मंथन

Sat, 22 Mar 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Discussion on Tabla playing in webinar
कार्यक्रम की जानकारी देते पदाधिकारी।
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विवि के ताल-वाद्य विभाग की ओर से आधुनिक परिदृश्य में तबला वादन विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के मार्गदर्शन एवं ताल-वाद्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र और संकायाध्यक्ष प्रो. सृष्टि माथुर के संयोजन में इसका आयोजन विवि में ही किया गया।
विज्ञापन




वेबिनार में पं. रविनाथ मिश्र ने तबले की गुरु-शिष्य परंपरा, स्वतंत्र वादन और संगत के मनोवैज्ञानिक चिंतन पर विचार रखे। प्रो. नीलू शर्मा ने कथक के साथ तबले की तकनीकी संगत पर प्रकाश डाला, जबकि अंकित पारिक ने तबला वादन में नवाचार और तकनीकी उपकरणों के उपयोग को बेहतरी का प्रयोग बताया। पं. विनोद लेले ने ताल के महत्व पर चर्चा की। डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने संस्थागत शिक्षण प्रणाली और शिक्षण में शास्त्र एवं प्रयोगात्मक पक्ष के संबंध पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. विजय शंकर मिश्रा ने की। उन्होंने स्वतंत्र वादन और संगत के महत्व पर चर्चा की। वेबिनार के प्रथम सत्र की अध्यक्षता पं. रविनाथ मिश्र और द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पं. विजय शंकर मिश्रा ने की। संचालन डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने किया। इस मौके पर अरुण भट्ट, सारंग पाण्डेय, डॉ. ज्ञान सिंह पटेल, देवानंद पाण्डेय, रहीस खान, वाहिद खान सहित पीएचडी शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed