फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Discussion on preparations for Ramadan

Lucknow News: रमजान की तैयारियों को लेकर चर्चा

Sat, 22 Feb 2025 02:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Discussion on preparations for Ramadan
लखनऊ। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने शुक्रवार को कहा कि रमजानुल मुबारक का पहला रोजा एक या दो मार्च को होगा। 28 फरवरी को चांद होने पर उसी रात से तरावीह की नमाज होगी। चांद न होने पर एक मार्च से तरावीह की नमाज होगी। मस्जिदों और इबादतगाहों के आसपास सुरक्षा और सफाई के इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


यह भी कहा कि इसका ध्यान रखा जाए कि इफ्तार, तरावीह व सेहरी के समय बिजली न जाए। मौलाना ने कहा कि रमजान के पूरे महीने मुसलमान इबादत करते हैं। शहर में किसी को भी शांति के साथ खिलवाड़ न करने दिया जाए। मौलाना ने जनता से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन




डीसीपी पश्चिमी विश्वजीत श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि इस साल पहले से अच्छी व्यवस्था होगी। एडीसीपी पश्चिमी ने कहा कि पुलिस विभाग अमन कायम रखने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने कहा, नगर निगम की तरफ से सफाई और अन्य व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सिविल डिफेंस के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारी पूरी टीम अमन कायम रखने में सहायता प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed