फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Discounts of 50% to 75% on books.

Lucknow News: किताबों पर 50 से 75 प्रतिशत तक की छूट

Thu, 08 Oct 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Discounts of 50% to 75% on books.
पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 
लखनऊ। किताबों के मेले में विशेष छूट और आकर्षक ऑफर के जरिये प्रकाशक लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। कुछ स्टॉल्स पर तो 50 से 75 फीसदी तक की छूट मिल रही है। यही कारण है कि बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में पहले से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं और किताबें भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

पुस्तक मेले में एक प्रकाशन के प्रभारी मुकेश ने बताया कि हम मेडिकल, फार्मेसी और डेंटल से जुड़ी किताबों पर 50 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। इससे विद्यार्थी ना सिर्फ जरूरी किताबें खरीद पा रहे हैं बल्कि उन्हें फायदा भी हो रहा है। एक अन्य प्रकाशन के प्रभारी उस्मान ने बताया कि हमारे स्टॉल पर कुछ विशेष किताबों पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही एक साथ पांच किताबें खरीदने पर लोग पांच किताबों की कीमत पर छह किताबें ले सकते हैं। हिंदी किताबों से जुड़े एक प्रकाशन स्टॉल पर विशेष हिंदी किताबों पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। इसके साथ ही एक अन्य प्रकाशन के स्टॉल प्रभारी प्रदीप ने बताया कि उनके स्टॉल पर अलग-अलग किताबों पर 10 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

किताबों के विमोचन के बीच चली शब्दों की जादूगरी-
उप्र साहित्य सभा की व्यंग्य सभा का कार्यक्रम छींटाकशी 2026 पंकज प्रसून के संयोजन में हुआ। कार्यक्रम में डॉ. के अस्थाना, मुकुल महान, सर्वेश अस्थाना, संजीव जायसवाल, अलंकार रस्तोगी और परवेश जैन ने अपनी हास्य व्यंग्य रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। मुख्य मंच पर निर्भय नारायण गुप्ता की अध्यक्षता में अखिल भारतीय साहित्य परिषद का काव्य समारोह शुरू हुआ। इसमें पायल लक्ष्मी सोनी की पुस्तक सिलवटें का विमोचन हुआ। वसुंधरा फाउंडेशन की ओर से गांधी, बोस, भगत, विवेकानंद हमारे पथ प्रदर्शक विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह, अखिलेश श्रीवास्तव, मुकुल महान, नवनीत कुमार, पंकज प्रसून और सुधीर मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी की अध्यक्षता में डॉ. शिल्पी बख्शी शुक्ला की पुस्तक स्पार्क का विमोचन हुआ।

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

पुस्तक मेले में किताबें देखते लोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed