फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disabled youth beaten to death with sticks in Lucknow, body found lying on the road

Lucknow: लखनऊ में दिव्यांग युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर पड़ा मिला शव

Fri, 22 Nov 2024 01:02 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 22 Nov 2024 01:02 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के बीकेटी में एक दिव्यांग युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रास्ते में पड़ा मिला है।

विज्ञापन
Disabled youth beaten to death with sticks in Lucknow, body found lying on the road
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के देवरी रुखारा निवासी अर्जुन लोधी (46) की बृहस्पतिवार की रात अज्ञात लोगों लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना रात लगभग साढ़े आठ बजे की है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई है। 

विज्ञापन


देवरी रुखारा गांव में बृहस्पतिवार की रात घर से किराना सामान लेने के लिए दिव्यांग अर्जुन लोधी लगभग सौ मीटर दूर स्थित दुकान पर गए थे। वह सामान लेकर वापस लौट रहे थे कि तभी रास्ते में लगभग 70 मीटर की दूरी पर कुछ अज्ञात लोगों ने लाठियों से हमला कर उनको पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पास के टिकारी गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे कुछ लोगों ने रास्ते पर खून से लथपथ अर्जुन को पड़े देखा तो उसके घर में सूचना दी जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed