फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disabled students riot at Rehabilitation University

Lucknow News: पुनर्वास विवि में दिव्यांग विद्यार्थियों का हंगामा

Thu, 03 Apr 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Disabled students riot at Rehabilitation University

विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में बुधवार को दिव्यांग विद्यार्थियों ने जमकर हंगामा किया। मुख्य गेट पर ताला लगाकर विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने अधि सत्र की परीक्षाओं को टालते हुए इन्हें सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ आयोजित करने की मांग की।



गत सेमेस्टर में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिव्यांग और सामान्य विद्यार्थियों को अधिसत्र और सेमेस्टर परीक्षाओं को साथ देने का अवसर दिया था। इस वर्ष दोनों परीक्षाओं को अलग-अलग आयोजित कराया जा रहा है। कई विभागों की परीक्षाएं हो भी चुकी हैं।
विज्ञापन


प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी विभागों में सामान्य रूप से परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। कुछ विद्यार्थी मांगों को लेकर दबाव बना रहे हैं, जो अनुचित है। हम उनसे बातचीत कर हल निकाल रहे हैं कि वे अपनी परीक्षाएं दें, जिससे उन्हें पढ़ाई का नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed