फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Disabled people demonstrated in front of Vidhan Bhavan

Lucknow News: विधानभवन के सामने दिव्यांगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Jul 2025 08:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Disabled people demonstrated in front of Vidhan Bhavan
प्रदर्शनकारी दिव्यांगों को रोकती पुलिस।
पुलिस ने दिव्यांगों को जबरन बस से भेजा ईको गार्डन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के ओएसडी से हुई वार्ता, मांगों पर मिला आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। दिव्यांग पेंशन पांच हजार रुपये करने, लेखपाल, मुख्य सेविका अभ्यर्थी की नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर दिव्यांगों ने बुधवार को विधानभवन के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी दिव्यांगों को जबरन बस से ईको गार्डन रवाना कर दिया। दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि उन्हें बैसाखी भी लेने नहीं दी गई। बाद में पुलिस प्रशासन ने दिव्यांगों के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री के ओएसडी एमके सिंह चौहान से वार्ता कराई। उन्होंने मांगें पूरी करवाने का आश्वासन दिया।


महागठबंधन के महासचिव वीरेंद्र कुमार ने सरकार पर दिव्यांगों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि हम लेखपाल व मुख्य सेविका अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने, सीजनल संग्रह अमीनों का विनियमितीकरण करने, नौकरी, रोजगार, स्वास्थ, शिक्षा, सुरक्षा की सौ फीसदी गारंटी, पेंशन पांच हजार रुपये करने, नौकरियों में आरक्षण कोटा पूरा करने सहित 27 सूत्री मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के आह्वान के बाद पुलिस ने महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद और उन्हें पुलिस ने नजरबंद भी रखा था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के ओएसडी से वार्ता के दौरान महागठबंधन के अध्यक्ष मनीष प्रसाद की अगुवाई में जितेंद्र वर्मा, आनंद तिवारी, अजीत कुमार, अदनान खान, राम निहाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed