Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Director Imtiyaz Ali in 14th edition of Metaphor Lucknow LitFest

अपने फैसलें खुद लें महिलाएं: इम्तियाज अली बोले- मैं चाहता हूं मेरी फिल्मों की महिलाएं गुनहगार बनीं रहें

Sat, 28 Nov 2026 10:27 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sat, 28 Nov 2026 10:27 PM IST
सार

मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट के 14वें संस्करण का पहला दिन किताबों के नाम रहा। पहले दिन निर्देशक इम्तियाज अली ने अपनी फिल्मों में महिलाओं की भूमिका पर बात की।

विज्ञापन
Director Imtiyaz Ali in 14th edition of Metaphor Lucknow LitFest
फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली - फोटो : amar ujala

विस्तार

महिलाएं पुरुषों से ज्यादा समझदार और मजबूत होती हैं। उन्हें अपनी झिझक और बंदिशें तोड़कर फैसले खुद लेने चाहिए। मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्मों की महिलाएं गुनहगार बनी रहें। कुछ गुनाह ऐसे होते हैं, जो इंसान को खुद के करीब लाते हैं और समाज की रूढ़ियों को चुनौती देते हैं। यह बात फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली ने शनिवार को मेटाफर लखनऊ लिटफेस्ट के 14वें संस्करण में कही।
विज्ञापन


''विमेन इन इम्तियाज अलीज सिनेमा : गुनहगार औरतें'' विषय पर पत्रकार इति श्री मिश्रा और शैल्वी शारदा से बातचीत में उन्होंने अपनी फिल्मों के गीत, तारा और वीरा जैसे महिला किरदारों का जिक्र किया। कहा कि महिलाओं को अपनी आजादी और फैसलों का अधिकार खुद तय करना चाहिए।
विज्ञापन


साहित्य, विचार और कला के विविध रंगों के साथ दो दिवसीय लिटफेस्ट का आगाज शनिवार को हजरतगंज स्थित ले प्रेस में हुआ। पहले दिन साहित्यकारों, कलाकारों और युवाओं की अच्छी भागीदारी रही। यतींद्र मिश्र की किताब ''नैनन में आन बान'' और सुबूर उस्मानी की ''जान-ए-जां लखनऊ'' पर भी चर्चा हुई। परिसर में बने तीन अलग-अलग मंचों पर कई सत्र आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्ट में पहली बार लखनऊ हेरिटेज वॉक्स के संस्थापक आतिफ अंजर के नेतृत्व में प्रतिभागियों ने छोटा इमामबाड़ा, शाही हमाम, एएसआइ द्वारा संवारे गए रॉयल कम्युनिटी किचन, सतखंडा, पिक्चर गैलरी, आसफी कोठी और घंटाघर का भ्रमण किया।

पहले दिन फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली और प्रख्यात लेखक देवदत्त पटनायक के सत्र खास आकर्षण रहे। दोनों सत्रों में बड़ी संख्या में दर्शक और कला प्रेमी पहुंचे। उद्घाटन समारोह में लखनऊ एक्सप्रेशंस सोसाइटी के अध्यक्ष जयदीप नारायण माथुर, लिटफेस्ट की संस्थापक एवं निदेशक कनक रेखा चौहान, मुख्य प्रायोजक एड्रोसोनिक के संस्थापक एवं सीईओ मयंक, सीओओ सोनल, वरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अतुल तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Trending Videos

धर्मग्रंथों से ज्यादा महिलाओं ने सहेजी लोक-परंपराएं

छठ और करवाचौथ जैसे पर्वों को धर्म की प्रचलित किताबों में भले ही पर्याप्त जगह न मिली हो, लेकिन इन्हें पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने में महिलाओं की बड़ी भूमिका रही है। जाने-माने लेखक और पौराणिक विषयों के जानकार देवदत्त पटनायक ने एक सत्र में यह बात कही। अपनी नई किताब ''इतिहास : ए हिस्ट्री ऑफ हिंदू माइथोलॉजी'' पर चर्चा करते हुए उन्होंने हिंदू धर्म की परंपराओं, इतिहास और आस्था के बदलते स्वरूप पर विचार रखे।

पटनायक ने कहा कि आधुनिक इतिहास प्रमाणों पर आधारित होता है, जबकि पारंपरिक इतिहास में विश्वास की अहम भूमिका होती है। उन्होंने जाति और खानपान के रिश्ते पर भी बात की। कहा कि भोजन बनाने, खाने और बांटने के तौर-तरीकों में सामाजिक ऊंच-नीच दिखाई देती है। हिंदू धर्म को एक जैसी मान्यताओं वाला धर्म मानना सही नहीं है। इसकी विविध परंपराओं, दर्शनों और रीति-रिवाजों को समझना जरूरी है।

हर दौर में नया रूप लेती है गजल, फिर भी परंपरा से जुड़ी रहती है
एक और दिलचस्प सत्र में पद्मश्री उर्दू शायर शीन काफ निजाम ने गजल के सफर और उसकी संभावनाओं पर बात की। मशहूर शायर अभिषेक शुक्ला से बातचीत में उन्होंने ईरान से दक्कन और दिल्ली होते हुए गजल के लखनऊ तक पहुंचने और यहां की अदबी पहचान में उसके योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय और भाषा के प्रभावों के बावजूद गजल में नई आवाजें पैदा करने की पूरी क्षमता है। अमीर खुसरो, कबीर, मीरा, मीर और गालिब के संदर्भों के साथ उन्होंने कई शेर भी सुनाए।

''दिल्ली दिल से'' में दिखी राजधानी की असली तस्वीर
एक अन्य सत्र में वरिष्ठ पत्रकार और लेखक सुधीर मिश्रा की किताब ''दिल्ली दिल से'' पर चर्चा हुई। अभिनेता और लेखक अतुल तिवारी से बातचीत में मिश्रा ने किताब के जरिये दिल्ली की जिंदगी, उसकी विविधता, विरोधाभासों और वहां रहने वाले लोगों के सपनों व संघर्षों को सामने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed