फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Direct flights between Indore and Goa resume

Lucknow News: इंदौर और गोवा की सीधी उड़ानें दोबारा शुरू

Sun, 27 Sep 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Direct flights between Indore and Goa resume
लखनऊ। इंडिगो ने लखनऊ से इंदौर की सीधी उड़ान दोबारा शुरू कर दी है। इससे उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही श्रीनगर की सीधी उड़ान अगले महीने से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से इंदौर, श्रीनगर, गोवा, रांची आदि शहरों के लिए सीधी उड़ानों का संचालन होता रहा है। हालांकि, पहलगाम में आतंकी हमले के बाद श्रीनगर की उड़ान बंद कर दी गई। गोवा, इंदौर की उड़ानें भी यात्री न मिलने का हवाला देते हुए बंद कर दी गईं। इस कारण यात्रियों को महंगी कनेक्टिंग उड़ानों का सहारा लेना पड़ता था। अमर उजाला ने खबरें प्रकाशित कर इस परेशानी को उठाया। इन पर संज्ञान लेते हुए इंडिगो एयरलाइन प्रशासन ने यात्रियों की मांग पर लखनऊ से गोवा, इंदौर की सीधी उड़ानें दोबारा शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन




सवा दो घंटे में पहुंच जाएंगे गोवा
इंडिगो का विमान 6ई-399 दोपहर 3:10 बजे अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सवा दो घंटे में शाम 5:25 बजे गोवा पहुंचता है। इसका किराया 11,910 रुपये के आसपास है। वापसी में गोवा से इंडिगो की उड़ान 6ई-6811 शाम 5:55 बजे उड़ान भरकर रात 8:30 बजे अमौसी पहुंचती है। रविवार को इसका किराया 15,137 रुपये है। इसके बाद की तारीखों में किराया सात से नौ हजार रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन


7500 रुपये में इंदौर का सफर
इंडिगो की उड़ान 6ई-7221 शाम 4:40 बजे अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरकर शाम 6:55 बजे इंदौर पहुंचती है। इसका किराया 7500 रुपये है। वापसी में विमान 6ई-7422 इंदौर से शाम 7:20 बजे उड़ान भरकर रात 9:10 बजे लखनऊ पहुंचता है। इसका किराया अभी 9923 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed