{"_id":"5f90880a8ebc3e9b96616615","slug":"direct-flight-to-muscat-from-24-october-lko-city-news-lko5464749151","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को मिलेगी राहत, मस्कट की सीधी फ्लाइट 24 से फिर होगी शुरू, देखें- शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को मिलेगी राहत, मस्कट की सीधी फ्लाइट 24 से फिर होगी शुरू, देखें- शेड्यूल
Thu, 22 Oct 2020 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यात्रियों की सहूलियत के लिए एयर इंडिया 24 अक्तूबर से दोबारा मस्कट के लिए सीधी फ्लाइट शुरू कर रहा है। इसके टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। कोरोना के चलते मार्च से विमानों के संचालन पर रोक लगी थी। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने 25 मई से देशभर में घरेलू विमानों की सेवा शुरू कर दी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय सेवा बंद रही।
इस बीच कई देशों के लिए वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की उड़ान शुरू की गई थी। अब एयर इंडिया नियमित उड़ान भी शुरू करने जा रहा है। एयरलाइन की ओर से लखनऊ से मस्कट के लिए 24, 25 व 30 अक्तूबर को सीधी उड़ान होगी। वहीं, एक, छह, आठ, 13, 15, 20, 22, 27 और 29 नवम्बर को लखनऊ से मस्कट को विमान उड़ान भरेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश से मस्कट जाने वालों की संख्या काफी है।