फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Direct flight to Bhubaneswar from 4

Lucknow News: भुवनेश्वर के लिए सीधी उड़ान चार से

Sun, 01 Dec 2024 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
Direct flight to Bhubaneswar from 4

विज्ञापन
लखनऊ। अमौसी एयरपोर्ट से भुवनेश्वर (ओडिशा) के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सीधी उड़ान चार जनवरी से शुरू होगी। इसका किराया सात से आठ हजार रुपये होगा। अभी तक भुवनेश्वर के लिए सिर्फ कनेक्टिंग उड़ानें ही थीं, जिनका किराया 12 हजार से 15 हजार रुपये तक है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उड़ान का शेड्यूल व किराया जारी कर दिया है। सीटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। विमान हफ्ते में तीन दिन शनिवार, मंगलवार व बृहस्पतिवार को उड़ान भरेगा।
विज्ञापन




भुवनेश्वर से एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-2801 सुबह 7:55 बजे उड़ान भरकर अमौसी एयरपोर्ट पर पौने दो घंटे में सुबह 9:40 बजे लैंड करेगी। इसका किराया 6900 रुपये है। वापसी में एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान आईएक्स-2802 सुबह 11:15 बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होगी और दोपहर 1:05 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। इसका किराया 6899 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed