{"_id":"580086d74f1c1b6e5229187b","slug":"direct-flight-to-be-start-from-lucknow-to-bangkok","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ से बैंकाक जाने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी सीधी फ्लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ से बैंकाक जाने वालों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगी सीधी फ्लाइट
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
छुट्टियां थाईलैंड में बिताने की हसरत रखने वालों के लिए खुशखबरी है। 17 दिसंबर से उन्हें राजधानी से भी बैंकाक के लिए सीधी उड़ान मिलेगी। थाईलैंड और भारत सरकार के बीच समझौते के बाद अमौसी एयरपोर्ट पर तैयारियां अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द ही एक नया इंटरनेशनल रूट खुलने जा रहा है। इसकी अनुमति उड्डयन मंत्रालय से मिल चुकी है। सऊदी अरब, दुबई, अबुधाबी, सिंगापुर के बाद अब बैंकाक के लिए सीधी उड़ान शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अधिकारी बताते हैं कि थाई स्माइल एयरवेज लखनऊ से बैंकाक के लिए फ्लाइट शुरू करेगी। अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से रिपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) को भेज दी गई है।
विज्ञापन
सीधी फ्लाइट शुरू होने से राजधानी के टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। अमौसी एयरपोर्ट को हाल ही में एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल की ओर से विश्व के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डों की सूची में शामिल किया गया है। इस सूची में 20 से 50 लाख पैसेंजर प्रति वर्ष की क्षमता होने पर स्थान दिया जाता है।
थाई स्माइल के विमान अमौसी एयरपोर्ट से हफ्ते में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार व रविवार को उड़ान भरेंगे। बैंकाक से थाई स्माइल एयरवेज की फ्लाइट रात 12.20 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगी और रात 1.20 बजे यहां से बैंकाक के लिए उड़ान भरेगी।
Trending Videos
बढ़ेगी रन-वे की लंबाई
डेमो
फिलहाल अमौसी एयरपोर्ट के अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल से पांच देशों के लिए सीधी उड़ान है। इसमें सऊदी अरब, अबुधाबी, सिंगापुर, दुबई, ओमान शामिल है। बैंकाक के लिए सीधी फ्लाइट होने पर अमेरिका व यूरोप जाने वालों के लिए भी एक रूट खुल जाएगा।
जो लखनऊ से बैंकाक होते हुए अमेरिका व यूरोप का सफर तय कर सकेंगे। औसतन 31 लाख यात्री हर साल अमौसी एयरपोर्ट से सफर करते हैं। 588 फ्लाइट हर महीने अमौसी टर्मिनल से उड़ान भरती है।
अमौसी एयरपोर्ट पर रन-वे की लंबाई बढ़ाने के लिए गरुवार को एयरपोर्ट निदेशक व जिला प्रशासन के बीच बैठक हुई। निदेशक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एयरपोर्ट रन-वे की लंबाई 2,742 मीटर है, जिसे 3,300 मीटर किया जाना है।
जिला प्रशासन से जमीन मिलने के बाद इसकी लंबाई बढ़ाई जाएगी। जिसके बाद अमौसी उन एयरपोर्ट में शामिल हो जाएगा. जहां बड़े विमान भी आसानी से उतर सकेंगे।
‘बैंकाक के लिए लखनऊ से सीधी फ्लाइट 17 दिसंबर से शुरू हो रही है। थाई स्माइल एयरवेज के विमान हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेंगे। फ्लाइट के बाबत टाइमिंग, सिक्योरिटी, मैन पावर, पार्किंग की जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेज दी गई है। ग्राउंड हैंडलिंग पर बातचीत अंतिम दौर में है। इस पर जल्द ही मुहर लग जाएगी।’-पीके श्रीवास्तव, निदेशक, अमौसी एयरपोर्ट