फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Diploma Pharmacist Asso. warned of agitation

Lucknow News: डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसो. ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 30 Jan 2025 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Diploma Pharmacist Asso. warned of agitation
लखनऊ। प्रदेश के डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के अध्यक्ष संदीप बडोला और महामंत्री राजेंद्र कुमार सिंह पटेल ने बुधवार को बलरामपुर अस्पताल में प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि पदनाम परिवर्तन जैसी गैर वित्तीय मांग भी लंबे समय से लंबित है। सीएचसी पर रोजाना करीब एक हजार मरीज आते हैं। यहां औषधि भंडारण व वितरण, इंजेक्शन, ड्रेसिंग, प्लास्टर, पोस्टमार्टम, वीआईपी ड्यूटी सहित 24 घंटे इमरजेंसी ड्यूटी होती है। इसके बावजूद यहां मात्र दो फार्मासिस्ट तैनात हैं। इनके पद नहीं बढ़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




वर्ष 2005 के बाद से नियुक्त फार्मासिस्टों की वरिष्ठता सूची विभाग 20 सालों में नहीं बना सका। उच्च पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया लंबे समय तक नहीं होती है। कई बार अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रेसवार्ता में प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सालिगराम त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, संरक्षक आरएनडी द्विवेदी, प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी, कार्यालय सचिव शंकर पटेल, लखनऊ मंडल के अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed