फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DIOS of lakhimpur suspended in centennial higher secondary school issue.

DIOS suspended: सेंटीनियल हायर सेकंडरी स्कूल मामले में लखीमपुर के डीआईओएस भी निलंबित

Wed, 10 Aug 2022 12:24 PM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
lucknow, uttar pradesh, india Published by: ishwar ashish Updated Wed, 10 Aug 2022 12:24 PM IST
सार

सेंटेनियल हायर सेकेंडरी स्कूल मामले में लखीमपुर के डीआईओएस को भी निलंबित कर दिया गया है। वह लखनऊ के भी डीआईओएस रह चुके हैं।

विज्ञापन
DIOS of lakhimpur suspended in centennial higher secondary school issue.
डॉ अमरकांत सिंह, तत्कालीन लखनऊ डीआईओएस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेंटीनियल हायर सेकंडरी स्कूल के मामले में एक और कार्रवाई की गई है। अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने लखीमपुर के जिला विद्यालय निरीक्षक और लखनऊ के तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ अमरकांत सिंह को भी निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण में यह सातवां निलंबन है।

विज्ञापन


इसके पहले मंगलवार को लखनऊ मंडल के एडी बेसिक व तत्कालीन डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह को सस्पेंड करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। निलंबन अवधि में वे शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज से संबद्ध रहेंगे। पूर्व मंडलायुक्त रंजन कुमार की आख्या पर यह कार्रवाई हुई है। इसकी जांच रिपोर्ट जेडी सुरेंद्र कुमार ने सौंपी थी। डॉ. मुकेश बरेली के भी जिला विद्यालय निरीक्षक  रह चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गोलागंज स्थित सेंटीनियल हायर सेकंडरी स्कूल के प्रबंधन विवाद व इसकी जमीन पर फर्जी तरीके से निजी स्कूल मेथोडिस्ट को मान्यता देने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक सात हो चुके हैं निलंबित
सेंटीनियल हायर सेकंडरी स्कूल पर कब्जा करने के मामले में अब तक सात अधिकारी, कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं। डॉ. मुकेश कुमार सिंह से पहले बीएसए रहे विजय प्रताप सिंह, एडी बेसिक पीएन सिंह व डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एंड चिटफंड लखनऊ मंडल विनय कुमार इनमें शामिल थे। दो बाबुओं को भी सस्पेंड किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed