{"_id":"67ca05c70055ac7b8d0b7649","slug":"dios-got-angry-when-the-seating-plan-was-not-found-correct-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1106192-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सीटिंग प्लान सही न मिलने पर भड़के डीआईओएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सीटिंग प्लान सही न मिलने पर भड़के डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को तीन केंद्रों पर परीक्षा के दौरान सीटिंग प्लान सही न मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने केंद्र व्यवस्थापकों को फटकार लगाई है। तीनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
बख्शी का तालाब स्थित रामा कान्वेंट इंटर कालेज निरीक्षण के दौरान एक कक्ष में परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सही नहीं मिली। कमरे में अधिक और पास-पास छात्र बैठे थे। बीकेटी इंटर कालेज में कक्ष निरीक्षक और अन्य परीक्षा सहयोगियों ने परिचय पत्र को गले में नहीं डाल रखा। इसके अलावा महोना के चन्द्रशेखर आजाद पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में गंदगी पायी गई। इस पर तीनों केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
1501 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को दोनों पालियों में 1501 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। 33116 परीक्षार्थी शामिल हुए। इंटरमीडिएट में पहली पाली में संगीत गायन और संगीत वादन का पेपर था। जबकि दूसरी पाली में भौतिक विज्ञान, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र व तर्क शास्त्र विषय के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।