फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dinesh chandra awasthi will be the president

Lucknow News: वैश्विक हिंदी महासभा की अवध प्रांत इकाई के अध्यक्ष बने डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी संरक्षक, सुनील बाजपेयी बने अध्यक्ष

Mon, 19 May 2025 04:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 04:39 PM IST
विज्ञापन
dinesh chandra awasthi will be the president
गोमतीनगर में संपन्न बैठक में मौजूद साहित्यकार।

विज्ञापन

लखनऊ। वैश्विक हिंदी महासभा की ओर से संचालित अखिल भारतीय हिंदी परिषद की अवध प्रांत शाखा का पुनर्गठन गोमतीनगर में आयोजित एक बैठक में सोमवार को किया गया। इसमें वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. दिनेश चंद्र अवस्थी को संरक्षक और इं. सुनील कुमार बाजपेयी को अध्यक्ष चुना गया।


इस बैठक में वरिष्ठ साहित्यकार सुशील चंद्र श्रीवास्तव को महामंत्री, राजीव वर्मा वत्सल को उपाध्यक्ष, डॉ. उमेश चंद्र वर्मा ''आदित्य'' को संयुक्तमंत्री और आलोक दुबे को कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। मुख्य अतिथि साहित्यकार व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजयानंद और विशिष्ट अतिथि डॉ. अमिता दुबे ने डॉ. दिनेशचंद्र अवस्थी और इं. सुनील कुमार बाजपेयी को दीर्घकालीन साहित्य सेवा के लिए वैश्विक हिंदी सम्मान-2025 से सम्मानित किया। अवध प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. रश्मिशील शुक्ला, हौसला प्रसाद त्रिपाठी ''कुमार तरल'', प्रचार प्रमुख इंद्रासन सिंह, पुष्पा अवस्थी, नरेशचंद्र अवस्थी, कल्पना अवस्थी, अनिल कुमार वर्मा और प्रभाकर आदि साहित्यकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed