फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dimple yadav assets worth 9 crore

गजब! CM की पत्नी डिंपल के पास फोन है न कार

Sat, 05 Apr 2014 09:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Apr 2014 09:54 AM IST
विज्ञापन
dimple yadav assets worth 9 crore

सूबे में लोकसभा सीटों के तीसरे चरण के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव ने कन्नौज से और भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी ने मथुरा से नामांकन पत्र भरा।

विज्ञापन


जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने फर्रूखाबाद से अपना पर्चा दाखिल कर दिया। बृहस्पतिवार को कुल 29 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए।
विज्ञापन


जबकि चौथे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 15 उम्मीदवारों ने भी अपने नामांकन पत्र भरे। इसके बाद इन सभी नेताओं की सम्पत्ति का खुलासा हो गया।

अब तक 91 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

dimple yadav assets worth 9 crore

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने बताया कि तीसरे चरण के चुनाव में अभी तक 91 प्रत्याशी पर्चा भर चुके हैं।

हाथरस से दो, मथुरा से एक, आगरा से दो, फतेहपुर सीकरी से चार, फीरोजाबाद से दो, मैनपुरी से तीन, हरदोई से तीन, फर्रूखाबाद से तीन, इटावा से एक, कन्नौज से दो और अकबरपुर से छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए।

कन्नौज से डिम्पल यादव के अलावा बसपा से निर्मल तिवारी ने अपना पर्चा दाखिल किया। इसी तरह मैनपुरी से बसपा की संघमित्रा मौर्य ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।

वहीं चौथे चरण के लिए लखनऊ से सात, फतेहपुर व कानपुर से दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।

जबकि सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज व बाराबंकी से एक-एक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। चौथे चरण में अब तक 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में आ गए हैं।

ये रही डिंपल की सम्पत्ति

dimple yadav assets worth 9 crore

कन्नौज से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव करीब नौ करोड़ रुपये की मालकिन हैं।

उनके मुख्यमंत्री पति अखिलेश यादव के पास 18 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है। दिलचस्प बात यह है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह की बहू डिंपल के पास न अपनी कार है और न ही कोई सेलफोन है।

चल 2,25,48,626 रुपये
अचल 6,84,71,091 रुपये
नकद 1,76,004 रुपये
जेवरात 5967687 रुपये

विज्ञापन

ड्रीम गर्ल 66 करोड़ से अधिक की मालकिन

dimple yadav assets worth 9 crore

भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी 66 करोड़ से अधिक की मालकिन हैं। पति धर्मेंद्र की संपत्ति को जोड़ने पर हेमा की संपत्ति 1.78 अरब से ऊपर पहुंच जाती है।

- नकद राशि 12.52 लाख
- बैंक खातों में 1.12 करोड़
- जेवरात 1.95 करोड़
- कुल चल संपत्ति 8.66 करोड़
- अचल संपत्ति 57.99 करोड़
- धर्मेंद्र के साथ संपत्ति 1.78 अरब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed