{"_id":"636bedcc9652cd47436217e2","slug":"dimple-or-tej-pratap-from-mainpuri-waiting-in-rampur-khatauli-handed-over-to-rld","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी से डिंपल या तेज प्रताप : रामपुर में इंतजार, खतौली रालोद के हवाले, आलोक शाक्य को मैनपुरी की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी से डिंपल या तेज प्रताप : रामपुर में इंतजार, खतौली रालोद के हवाले, आलोक शाक्य को मैनपुरी की कमान
Wed, 09 Nov 2022 11:43 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Nov 2022 11:43 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्षों की ताजपोशी शुरू कर दी है। लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए इसकी शुरुआत मैनपुरी से की गई है। मैनपुरी का नया जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को बनाया गया है।
विज्ञापन
डिंपल यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी मैनपुरी लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद डिंपल यादव को मैदान में उतारेगी अथवा तेज प्रताप यादव पर दांव लगाएगी, इस पर संशय बरकरार है। शीर्ष नेतृत्व की ओर से चुनावी तैयारी शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की गई है। रामपुर में कोर्ट के फैसले का इंतजार हो रहा है तो खतौली सीट रालोद को दी गई है।
विज्ञापन
सपा में उपचुनाव को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर सपा फूंक फूंक कर कदम रख रही है। यहां अभी तक पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को बतौर उम्मीदवार देखा जा रहा है, लेकिन पार्टी केकई वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद डिंपल यादव को मैदान में उतारना चाहते हैं। उनका तर्क है कि मुलायम सिंह यादव की सीट पर अखिलेश यादव चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। ऐसे में डिंपल यादव को मैदान में उतारा जाएगा। उनके चुनाव मैदान में होने से मतदाताओं से सीधे जुड़ाव होगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दो दिन इटावा, सैफई और मैनपुरी में रुकने को भी इससे जोड़ कर देखा जा रहा है। दूसरी तरफ रामपुर सीट पर अभी कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। इसी तरह खतौली विधानसभा सीट राष्ट्रीय लोकदल को दी गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि उपचुनाव समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल मिलकर लड़ेंगे। मैनपुरी व रामपुर में सपा उम्मीदवार तो खतौली में रालोद उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन
उपचुनाव के लिहाज से सपा का बड़ा कदम
समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्षों की ताजपोशी शुरू कर दी है। लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए इसकी शुरुआत मैनपुरी से की गई है। मैनपुरी का नया जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य को बनाया गया है। इसे सपा का बड़ा कदम बताया जा रहा है। शाक्य अनुभवी होने के साथ अपनी बिरादरी में मजबूत पकड़ रखते हैं।
पार्टी के लोगों का कहना हैकि पूर्व मंत्री आलोक कुमार शाक्य तीन बार भोगांव से विधायक रह चुके हैं। इनके पिता राम औतार शाक्य भी दो बार विधायक रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी चुनाव से पहले जातीय गोंटी बिछानी शुरू कर दी है। अभी तक भाजपा यहां से शाक्य चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में हैं। ऐसे में सपा अध्यक्ष ने मैनपुरी जिले की कमान पूर्व मंत्री आलोक कुमार को सौंप कर सियासी चाल चल दी है। इस लोकसभा क्षेत्र में भोगांव, मैनपुरी, किशरी और करहल के साथ इटावा की जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र है। यहां सर्वाधिक करीब 3.5 लाख यादव, डेढ़ लाख ठाकुर, करीब 1.60 शाक्य मतदाता हैं। इसी तरह मुस्लिम, कुर्मी, लोधी एक-एक लाख और ब्राह्मण व जाटव डेढ़-डेढ़ लाख हैं। मैनपुरी से पहले देवेंद्र सिंह यादव जिलाध्यक्ष थे।
निकाय चुनाव के लिए समिति गठित
समाजवादी पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल के साथ मिलकर स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए चुनाव समिति का गठन भी कर दिया है। इसमें पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, पूर्व विधायक संजय गर्ग, प्रो सुधीर पंवार, अतुल प्रधान, पंकज मलिक, राकेश यादव, शोकिंर्द्र तोमर को शामिल किया गया है।