{"_id":"67896d738b52ea61dc0f01a2","slug":"digital-payment-re-implemented-in-ambedkar-park-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1038591-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अंबेडकर पार्क में डिजिटल भुगतान फिर से लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अंबेडकर पार्क में डिजिटल भुगतान फिर से लागू
Fri, 17 Jan 2025 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
14 दिसंबर को प्रकाशित खबर।
लखनऊ। अंबेडकर पार्क में पूरे 14 महीने के बाद टिकट के लिए ऑनलाइन भुगतान सुविधा फिर से लागू कर दी गई है। इससे पर्यटकों को राहत मिलेगी और टिकट काउंटर पर तैनात कर्मियों का समय भी बचेगा। क्योंकि कई बार नकद टिकट लेने पर फुटकर की समस्या होती थी। इस समस्या को पिछले दिनों अमर उजाला ने उठाया था।
29 दिसंबर को अमर उजाला ने अंबेडकर पार्क में डिजिटल भुगतान बंद होने की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर का संज्ञान लेकर पार्क प्रशासन ने डिजिटल भुगतान प्रणाली को फिर से लागू कर दिया गया है। बैंक ने भी न केवल टिकट मशीनों के लिए रोल उपलब्ध कराए, बल्कि मशीनों में आ रही दिक्कतों को भी दूर कराया।
पर्यटकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा, डिजिटल भुगतान के जरिये 25 रुपये देकर टिकट खरीदना आसान होगा। नकदी के लेनदेन की समस्या से भी छुटकारा मिल गया।