फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   digital library open in law university

विधि विवि में खुली डिजिटल लाइब्रेरी, 24 घंटे मिलेंगे शिक्षकों के ऑडियो-वीडियो लेक्चर

Wed, 17 Feb 2021 12:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
digital library open in law university
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की ओर से वसंत पंचमी के अवसर पर डिजिटल लाइब्रेरी शोध प्रवाह इंस्टिट्यूशनल रिपॉजिटरी की शुरुआत की गई। विवि के मधु लिमये पुस्तकालय ने इसे विकसित किया। इसमें विवि के शिक्षकों के ऑडियो-वीडियो लेक्चर, विवि से प्रकाशित जर्नल, थीसिस, प्रोजेक्ट रिपोर्ट 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। उद्घाटन कुलपति प्रो. एसके भटनागर ने किया। उन्होंने शिक्षकों को ज्यादा से ज्यादा ऑडियो वीडियो लेक्चर्स व ई-कंटेंट्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुलसचिव अनिल कुमार मिश्र, वित्त अधिकारी अरविंद कुमार उत्तम, संयुक्त कुलसचिव संजय कुमार दिवाकर, सहायक कुलसचिव डॉ. अजीता सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed