फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dig will monitor social media during election

सोच समझ कर करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल, पुलिस यूं रख रही है नजर

Sat, 14 Jan 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jan 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
dig will monitor social media during election
डेमो
विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर अब शिकंजा और सख्त होगा। इसके लिए डीजीपी जावीद अहमद ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


दरअसल चुनाव घोषणा के साथ ही प्रदेश में अपत्तिजनक मैसेज, वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक महिला का वीडियो, जिसमें भीड़ द्वारा महिला को जलाए जाने और इसे आंध्र प्रदेश की घटना बताते हुए सांप्रदायिक रूप देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


इस वीडियो की जांच आईजी लखनऊ ए सतीश गणेश ने की। इसमें वीडियो को अमेरिका के एक प्रांत का होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने इस मैसेज का खंडन किया। यह मैसेज डीजीपी और एटीएस के पुलिस महानिरीक्षक असीम अरुण तक भी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनाई गई है सोशल मीड‌िया लैब

dig will monitor social media during election

इसके बाद डीजीपी ने सभी रेंज के डीआईजी को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया लैब का इस्तेमाल कर ऐसे लोगों को बेनकाब करें जो किसी वीडियो, मैसेज और फोटो को गलत तरीके से प्रचारित करते हैं।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि बल्क में इस तरह का मैसेज करने वालों और लोगों को गुमराह करने वालों को चिह्नित कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजें।
सोशल मीडिया के जरिए होने वाले दुष्प्रचार को रोकने के लिए सभी डीआईजी के अंडर में सोशल मीडिया लैब की शुरुआत की गई है।

यह बात अलग है कि ज्यादातर लैब अभी एक्टिव नहीं हैं। डीजीपी ने बताया कि सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल रोकने के निर्देश दिए गए हैं। जैसे जैसे चुनाव करीब आयेगा इस तरह की गतिविधियां बढ़ेंगी।

ऐसे में सभी को सक्रिय किया गया है साथ ही डीजीपी आफिस से भी इसकी निगरानी की जाएगी। उन्होंने बताया कि एसटीएफ के साइबर थाना और नोएडा के साइबर सेल को भी इस काम के लिए लगाया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो एक्सपर्ट की भी मदद ली जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed