फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dialysis unit start in cant hospital lucknow

Lucknow News: लखनऊ में कैंट अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस यूनिट

Fri, 27 Sep 2024 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
dialysis unit start in cant hospital lucknow
लखनऊ। सदर स्थित कैंट अस्पताल में बृहस्पतिवार को महानिदेशक रक्षा संपदा जीएस राजेश्वर ने डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ छावनी परिषद के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि देशभर की छावनियों में यहां जैसी सुविधाएं होनी चाहिए। इसके लिए वह प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि डायलिसिस यूनिट शुरू होने से गरीबों को बड़ी राहत मिलेगी। इस मौके पर मध्य कमान की प्रधान निदेशक रक्षा संपदा भावना सिंह, निदेशक राजभाषा दीर्घ नारायण यादव और छावनी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक राठौर मौजूद रहे। महानिदेशक ने अस्पताल परिसर में लगी प्रदर्शनी देखी, जिसमें निष्प्रयोज्य सामानों से मॉडल बनाए गए थे। उन्होंने ई-वेस्ट बैंक के बारे में भी मुख्य अधिशासी अधिकारी से जानकारी भी ली। कार्यक्रम में सदर व्यापार मंडल के पदाधिकारी सतबीर सिंह राजू सहित पूर्व पार्षद उपस्थित रहे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed