फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dialysis in one rupee will expand in 36 districts

एक रुपये में डायलिसिस की सुविधा का बढ़ेगा दायरा, 36 जिलों में शुरू होंगी सेवाएं

Sun, 15 Sep 2019 04:45 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 15 Sep 2019 04:45 AM IST
विज्ञापन
dialysis in one rupee will expand in 36 districts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

किडनी के मरीजों को एक रुपये में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराने वाली नेशनल डायलिसिस सर्विस का दायरा बढ़ेगा। गोंडा में डायलिसिस सेवा शुरू करने के साथ ही पहले चरण के 18 जिलों का लक्ष्य पूरा हो गया है। दूसरे चरण में भी कुल 18 जिलों में डायलिसिस सेवा देनी है। इनमें से 13 में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई। पांच बचे हुए जिलों में नवंबर में सेवाएं शुरू हो जाएंगी। तीसरे चरण में बचे हुए जिलों में डायलिसिस की सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन


प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (मिशन) तीन चरणों में प्रत्येक जिले में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराएगा। पहले चरण में अलीगढ़, प्रयागराज, आजमगढ़, झांसी, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, सहारनपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आयोध्या, बरेली, मुरादाबाद, बांदा, कानपुर नगर, बस्ती, गोंडा में डायलिसिस यूनिट शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


दूसरे चरण के गाजियाबाद, जौनपुर, मुजफ्फर नगर, रायबरेली, कुशीनगर, अमरोहा, मथुरा, सिद्धार्थ नगर, सुल्तानपुर, प्रयागराज-2, एटा, आगरा, सोनभद्र, प्रतापगढ़ में डायलिसिस की सुविधा शुरू की जा चुकी है। ऊरई जालौन, बलिया, इटावा में नवंबर तक डायलिसिस की सुविधा शुरू की जाएगी। पिलखुआ हापुड़ में भी दूसरे चरण में ही डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। वहां अस्पताल के निर्माण के चलते अभी डायलिसिस यूनिट नहीं बन पाई है। प्रदेश में डायलिसिस की सुविधा शुरू करने के लिए तीन संचालक कंपनियों (वेंडर) का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे चरण में यहां शुरू होगी सुविधा

बिजनौर, उन्नाव, रामपुर, श्रावस्ती, कौशांबी, फिरोजाबाद, बलरामपुर, बुलंदशहर, अंबेडकर नगर, देवरिया, फर्रुखाबाद, हरदोई, मऊ, अमेठी, हाथरस, बागपत, बाराबंकी, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मैनपुरी, पीलीभीत, कासगंज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, महाराजगंज, औरैया, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, गाजीपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, ललितपुर, महोबा, संभल, संत कबीर नगर, शहजहांपुर, फतेहपुर 


एनएचएम, एमडी, पंकज कुमार ने बताया कि पहले चरण के सभी जिलों में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो चुकी है। नवंबर तक दूसरे चरण के सभी जिलों में डायलिसिस सर्विस शुरू करने का लक्ष्य है। तेजी से कार्य चल रहा है। तीसरे चरण में बचे हुए 39 जिलों में डायलिसिस की सुविधा के लिए भी संचालक कंपनी (वेंडर) का चयन कर लिया गया है। अस्पतालों डायलिसिस यूनिट के लिए स्थान की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed