{"_id":"60d63c3e8ebc3ef20b345e3d","slug":"dhunni-is-waiting-for-uncle-kovind-lko-city-news-lko5841553150","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘धुन्नी’ को भी है चाचा रामनाथ कोविंद का इंतजार, राजाजीपुरम में रहता है राष्ट्रपति के सबसे बड़े भाई की बड़ी बेटी का परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘धुन्नी’ को भी है चाचा रामनाथ कोविंद का इंतजार, राजाजीपुरम में रहता है राष्ट्रपति के सबसे बड़े भाई की बड़ी बेटी का परिवार
विज्ञापन
कानपुर में पैतृक गांव के दौरे के बाद दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलने के लिए उनकी भतीजी बृजकिशोरी वर्मा उर्फ धुन्नी भी आतुर हैं। राजाजीपुरम की डाक एवं तार कॉलोनी में रह रहीं धुन्नी राष्ट्रपति के सबसे बड़े भाई की बड़ी बेटी हैं। यहां वह अपने पति व बच्चों संग रहती हैं।
राष्ट्रपति के दामाद राजकिशोर वर्मा ने बताया कि उनके परिवार को गांव के दौरे के दौरान घर आने का भी न्योता आया था, लेकिन कुछ व्यस्तताओं के कारण वह वहां नहीं जा पा रहे। इधर लखनऊ में 28, 29 तारीख के दौरे में ही उनका परिवार उनसे मिलेगा। बृजकिशोरी वर्मा उर्फ धुन्नी के दो बेटों में एक प्राइवेट कार्य करने वाले सौरभ वर्मा व बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर गौरव के साथ ही बेटी आरुषी वर्मा को भी अपने नाना का इंतजार है। आरुषी महाराष्ट्र में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और इन दिनों लखनऊ आई हुई हैं। आरुषी कहती हैं कि वैसे तो हम कभी भी उनके पास आ-जा सकते हैं, लेकिन उसका जल्द कार्यक्रम नहीं बन पाता। यह अच्छा संयोग है कि लखनऊ में ही मौजूदगी के दौरान नानाजी का भी आने का कार्यक्रम बना है। इसलिए उनसे आसानी से मुलाकात हो सकेगी।
केसरिया खीर, कढ़ी फुलके हैं पसंद
दामाद राजकिशोर वर्मा बताते हैं कि राष्ट्रपति को केसरिया खीर, कढ़ी व फुलके पसंद हैं। अक्सर परिवार के साथ खानपान में इसे वह खाते रहे हैं। लखनऊ दौरे के दौरान उन्होंने घर के बने कुछ खाने की इच्छा जतायी तो वह जरूर तैयार करके उनके पास ले जाएंगे।
विज्ञापन
आना-जाना रहा है राजाजीपुरम में
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राजाजीपुरम में पहले आना जाना रहा है। राष्ट्रपति, राज्यपाल बनने से पहले जब वह लखनऊ आते थे तो अक्सर राजाजीपुरम आते थे। यहां वह अपनी भतीजी के सपना कॉलोनी स्थित एलआईजी मकान में भी ठहर चुके हैं। राज्यपाल रहते हुए भी वह राजाजीपुरम में भतीजी से मिलने आ चुके हैं।
अमर टेलर ने कई बार सिले हैं उनके कपड़े
राजाजीपुरम ई ब्लॉक में दुकान संचालक अमर टेलर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पुराने टेलर हैं। राष्ट्रपति बनने से पूर्व कई बार अमर टेलर ने उनके पसंदीदा सूट सिले।