Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dhirendra Verma continued his fathers legacy through his writing.

Lucknow News: पिता की विरासत को अपने लेखन से आगे बढ़ाते रहे धीरेंद्र वर्मा

Fri, 13 Nov 2026 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Dhirendra Verma continued his fathers legacy through his writing.
धीरेंद्र वर्मा फाइल फोटो 
लखनऊ। कालजयी उपन्यास चित्रलेखा के लेखक प्रख्यात उपन्यासकार भगवती चरण वर्मा के पुत्र साहित्यकार धीरेंद्र वर्मा का बृहस्पतिवार सुबह निधन हो गया। उपन्यास, कहानी, नाटक और हास्य-व्यंग्य लेखन में उनकी रुचि रही। उन्होंने पिता की साहित्यिक पहचान के बीच अपनी अलग रचनात्मक पहचान भी बनाई। करीब पांच दशक तक साहित्य से जुड़े रहे धीरेंद्र वर्मा का लखनऊ के साहित्यिक जगत से गहरा जुड़ाव था। उनके निधन से लखनऊ के साहित्यिक और बौद्धिक जगत में शोक है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भैंसाकुंड घाट पर धीरेंद्र वर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र चंद्रशेखर वर्मा ने मुखाग्नि दी। इस दौरान कवि सर्वेश अस्थाना, शायर मनीष शुक्ला, सुधांशु मणि, मनोज राजन त्रिपाठी, रवि भट्ट, डॉ. बलवंत सिंह, पूर्व आइपीएस एपी माहेश्वरी, अमित हर्ष, नवल कांत सिन्हा, वर्षा वर्मा, ज्योति सिन्हा, योगेश शुक्ल योगी और दुर्गेश शुक्ला दुर्ग सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रयागराज में हुआ था जन्म, लखनऊ में हुई शिक्षा
27 दिसंबर 1936 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में जन्मे धीरेंद्र वर्मा की शिक्षा लखनऊ में हुई। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से हिंदी, अंग्रेजी और राजनीति विज्ञान विषयों के साथ बीए और फिर राजनीति विज्ञान में एमए किया। बाद में कान्यकुब्ज डिग्री कॉलेज में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक रहे। लंबे समय तक अध्यापन के बाद सेवानिवृत्त हुए। लखनऊ में रहते हुए वह साहित्यिक आयोजनों और चर्चाओं में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र वर्मा की प्रमुख कृतियों में 'किस्सा प्रीतम पांडे का' और 'नई दिशा' उपन्यास शामिल हैं। उनकी कृति 'स्मृतिपथ' का भी विशेष उल्लेख मिलता है। उनके पुत्र वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि डाॅ. धीरेंद्र वर्मा ने आकाशवाणी, दूरदर्शन और विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के लिए नाटक, निबंध और कहानियां लिखीं। 'हॉस्टल में वार्डन से मुठभेड़' जैसे हास्य-व्यंग्य लेखन में भी उनकी खास रुचि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed