{"_id":"6a4661a2ec0aa3db0a09e41b","slug":"dhirendra-shastri-said-if-receipts-regarding-theft-of-ram-mandir-offerings-were-exposed-he-would-be-eliminated-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे', धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 'पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे', धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा
Thu, 02 Jul 2026 07:35 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 07:35 PM IST
सार
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चोरी की पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे। जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, वे क्या हमें छोड़ देंगे? अक्सर भारी लोग निकल जाते हैं और छोटे फंस जाते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान पात्र से चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इस घटना के बाद उनसे लगातार पूछा जा रहा है कि वह इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं? अरे जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, क्या वे किसी और को छोड़ेंगे?
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, पूरे देश में यह बात चलाई गई कि बागेश्वर बाबा चुप हैं, कुछ नहीं बोल रहे। अब क्या ही बोलें? जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, वे हमें क्या खाक छोड़ेंगे। उन्होंने भारत की कानून व्यवस्था पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि भारत का कानून मकड़ी के जाले की तरह है। भारी (बड़े लोग) चीजें निकल जाती हैं और छोटी (सामान्य लोग) फंस जाती हैं। ये इसलिए कहा क्योंकि अब तक किसी बड़े जिम्मेदार पर कानूनी शिकंजा नहीं कसा है।

अगर पर्ची खोली... तो आज नहीं तो कल मुझे निपटा देंगे
उन्होंने आगे कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि 'पर्ची' खोलकर नाम क्यों नहीं बताया। इस पर उन्होंने कहा, अगर हमने पर्ची खोलकर नाम बता दिया तो वे हमें ही निपटा देंगे। आज नहीं तो कल निपटा देंगे। फिर हम दूसरों के नाम ही नहीं बता पाएंगे। इसलिए चुप रहने में ही फायदा है। चोरी के मामले में दिए गए इस बयान को लेकर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी अब चर्चा का विषय बन गई है।
विज्ञापन