फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dheeraj Kumar was like an elder brother to me in Mumbai

Lucknow News: मुंबई में मेरे लिए बड़े भाई की तरह थे धीरज कुमार

Thu, 17 Jul 2025 02:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dheeraj Kumar was like an elder brother to me in Mumbai
लखनऊ। भारतीय फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा निर्माता, निर्देशक और अभिनेता धीरज कुमार हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार को मुंबई में उनका निधन हो गया। लखनऊ की संध्या रियाज मुंबई में उनकी प्रोडक्शन कंपनी में 17 वर्षों से काम कर रही हैं। अमर उजाला से फोन पर खास बातचीत में उन्होंने बताया कि मेरे लिए मुंबई में वे बड़े भाई की तरह थे, जिन्होंने हर कदम पर साथ दिया।
विज्ञापन

संध्या ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक के बाद वर्ष 1985 में वह मुंबई आ गईं। फिल्म, संगीत, टीवी, रेडियो और पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय तक काम करने के बाद 2007 में उन्होंने धीरज कुमार की प्रोडक्शन कंपनी क्रिएटिव आई को जॉइन किया। उनके साथ कई प्रोजेक्टों में क्रिएटिव एंड डवलपमेंट हेड के रूप में काम किया। इस दौरान उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला।
विज्ञापन


संध्या ने कहा कि धीरज नेक दिल के इंसान थे। पूरी टीम को साथ लेकर चलते और सभी के सुझाव लेते थे। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में भी बहुत काम किया। निशुल्क कैंप लगवाए। संध्या ने कहा कि मेरा घर लखनऊ तो छूट चुका था, लेकिन मुंबई में उनकी सरपरस्ती में बेहद संवेदनशील अभिभावक मिला। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। बताया कि हम लोग बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। अब उनके जाने से शायद उसे पूरा कर पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed