फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dhanteras in the auto market today

Lucknow News: ऑटो बाजार में आज ही धनतेरस

Fri, 17 Oct 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 17 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras in the auto market today
शाहनजफ रोड ​स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।
लखनऊ। ऑटो सेक्टर में इस बार 10 प्रतिशत तक जीएसटी क्या कम हुई कि ग्राहकों को अपनी पसंदीदा कार ढूंढे नहीं मिल रही है। ग्राहक बुकिंग करा रहे हैं पर डीलरों के पास स्टॉक सीमित हो गया है। स्थिति यह है कि लखनऊ की पूरे महीने भर की 5000 कारों की बिक्री का जो औसत है उतनी ही कारों की बुकिंग धनतेरस के लिए हुई है। मगर स्टॉक न होने की वजह से ग्राहकों को नवंबर तक अपने सपनों की कार के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कारोबारी बताते हैं कि तीन सितंबर को वित्तमंत्री ने नई जीएसटी का एलान किया था, जिसकी वजह से बाजार एकदम थम गया था। 22 सितंबर से जब नई जीएसटी लागू हुई तो उस समय पितृपक्ष होने की वजह से ग्राहकों ने एन्क्वॉयरी तो बहुत की, लेकिन बुकिंग और डिलीवरी से परहेज किया। नवरात्र के साथ ही बुकिंग और डिलीवरी बढ़ने से धनतेरस आते-आते वाहनों की शॉर्टेज हो गई। ऑर्डर के बावजूद नई गाड़ियां प्लांट से डीलरों के शोरूम तक नहीं पहुंच पाईं।
विज्ञापन


कारोबारी बताते हैं कि सारी कंपनियों और ट्रांसपोर्टर्स को 22 सितंबर से ही नए ऑर्डर मिले, जिससे डीलरों तक पर्याप्त स्टॉक नहीं पहुंच सका। एक तो 10 प्रतिशत तक कम जीएसटी और फिर कंपनियों के आकर्षक ऑफरों की वजह से ग्राहक सपनों की कार खरीदने बाजार में उतर पड़े, जिससे कारों की शॉर्टेज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहली बार 35 प्रतिशत चढ़ा बाजार

नवरात्र के साथ ही पहली बार ऑटो बाजार में 35 प्रतिशत तक ग्रोथ देखने को मिली है। धनतेरस तक 40 प्रतिशत तक ग्रोथ की उम्मीद है। दिवाली तक किसी डीलर के पास स्टॉक नहीं बचेगा। लखनऊ में ही महीने भर में 4000-5000 कारों की बिक्री का औसत है। -प्रतीक जैन, प्रदेश अध्यक्ष, फेडरेशन ऑफ ऑटो डीलर्स एसोसिएशन


धनतेरस पर 1100 कारों की बुकिंग

जीएसटी से पहले बाजार थमा था। उस वक्त बिक्री बंद रही जिससे नई जीएसटी के बाद एकदम से बिक्री बढ़ी है। हमारे पास स्टॉक कम पड़ गया है। धनतेरस पर 1100 कारों की बुकिंग है, जिसमें से 250 कारों की डिलीवरी धनतेरस पर होगी। वहीं, बाकी की डिलीवरी नवंबर तक की जाएगी। स्कॉर्पियो एन, थ्री एक्सओ की मांग ज्यादा है। -दीपक गुप्ता, सीनियर जीएम(महिंद्रा), नारायण ऑटो

कारों की शॉर्टेज के बीच आज सबसे ज्यादा डिलीवरी

इस बार धनतेरस पर इतनी अच्छी बुकिंग हैं कि गाड़ियों की शॉर्टेज है। मारुति सुजुकी में लगभग हर मॉडल की शॉर्टेज हो रही है। शनिवार को धनतेरस होने की वजह से लोगों ने डिलीवरी के लिए शुक्रवार व रविवार का दिन चुना है। हालांकि, कुछ लोग शनिवार को भी डिलीवरी ले रहे हैं। लेकिन, शुक्रवार को सबसे ज्यादा डिलीवरी होने वाली है। -सृजन बजाज, एमडी, ब्राइट फोर व्हील्स सेल्स प्राइवेट लिमिटेड व ब्राइट मोटर्स

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

शाहनजफ रोड स्थित एक शोरूम में कार देखते व खरीदते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed