{"_id":"6385b93c3dc67e616f29acc6","slug":"dhananjay-singh-will-campaign-for-dimple-yadav-in-mainpuri-bypoll","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll: डिंपल यादव के लिए प्रचार करेंगे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्वांचल के भी समीकरण बदलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll: डिंपल यादव के लिए प्रचार करेंगे पूर्व सांसद धनंजय सिंह, पूर्वांचल के भी समीकरण बदलेंगे
Tue, 29 Nov 2022 01:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 29 Nov 2022 01:18 PM IST
सार
पूर्व सांसद व माफिया धनंजय सिंह मैनपुरी उपचुनाव में सपा नेता डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे पूर्वांचल के भी समीकरण बदलेंगे।
विज्ञापन
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इस संबंध में जनता दल यूनाइटेड ने समर्थन पत्र जारी कर दिया है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ केसी त्यागी भी मैनपुरी पहुंच गए हैं। मैनपुरी में धनंजय सिंह की उपस्थिति के साथ ही पूर्वांचल का सियासी समीकरण भी बदल सकता है।
विज्ञापन
जनता दल यूनाइटेड ने भाजपा से नाता तोड़ने के बाद बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर सरकार बनाई है। बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन का असर मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में भी दिखाई पड़ेगा। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने जारी पत्र में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद धनंजय सिंह मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - शादियों का बदलता ट्रेंड: अब डिटेक्टिव एजेंसियों की हां के बाद लग रही रिश्तों पर मुहर, एक रिपोर्ट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - आयुष्मान कार्ड: निजी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी का भुगतान बंद, जनरल मैनेजर ने जारी किया आदेश
माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी उन्हें ठाकुर बहुल इलाके में उतारेगी। ऐसी स्थिति में पूर्वांचल का सियासी समीकरण भी बदल सकता है। मालूम हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव माफिया धनंजय सिंह पर लखनऊ पुलिस ने जनवरी 2021 में आजमगढ़ के ठेकेदार अजीत सिंह की हत्या की साजिश करने पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित किया है।
पूर्वांचल की बदलेगी सियासी तस्वीर
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जिस तरह से धनंजय सिंह की उपस्थिति हुई है उससे पूर्वांचल का सियासी समीकरण बदलना तय है क्योंकि अभी तक धनंजय सिंह यादव पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी के धुर विरोधी रहे हैं। वह बसपा से सांसद चुने जाने के बाद समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर रहे। धनंजय सिंह ने जौनपुर से मल्हनी से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन पराजय मिली।
उन्हें सपा विधायक लकी यादव ने हराया था। इसी तरह जिला पंचायत के चुनाव में भी समाजवादी पार्टी और धनंजय सिंह के बीच सीधी टक्कर हुई। जौनपुर के अलावा सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या, वाराणसी, चंदौली तक धनंजय सिंह का प्रभाव रहा है।