{"_id":"64186a292a4950990c02da03","slug":"dgp-warns-policemen-who-travel-by-rail-for-free-action-will-be-taken-on-receipt-of-complaint-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : डीजीपी ने मुफ्त में रेल यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : डीजीपी ने मुफ्त में रेल यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई
Mon, 20 Mar 2023 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 20 Mar 2023 07:44 PM IST
सार
डीजीपी की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि रेल में लाखों देशवासियों के अलावा विदेशी भी यात्रा करते हैं। यदि वर्दीधारी पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान कोई अनुचित आचरण करता है तो सोशल मीडिया के माध्यम से इसका संदेश अल्प समय में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है।
विज्ञापन
डीजीपी डीएस चौहान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
डीजीपी डीएस चौहान ने मुफ्त में रेल यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि रेल यात्रा के नियमों का उल्लंघन एवं रेलकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर विधिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में एक ट्रेन के एसी कोच में मुफ्त यात्रा कर रहे पुलिसकर्मियों ने एक टीटीई के साथ दुर्व्यवहार किया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस संबंध में रेलवे की तरफ से डीजीपी को पत्र भी लिखा गया था।
विज्ञापन
डीजीपी की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि रेल में लाखों देशवासियों के अलावा विदेशी भी यात्रा करते हैं। यदि वर्दीधारी पुलिसकर्मी यात्रा के दौरान कोई अनुचित आचरण करता है तो सोशल मीडिया के माध्यम से इसका संदेश अल्प समय में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है। ऐसे अनुचित कृत्यों से शासन और पुलिस विभाग की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
इस तरह की घटनाएं गत 10 मार्च को अमरनाथ एक्सप्रेस और 14 मार्च को अर्चना एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान सामने आ चुकी हैं। राजकीय कार्य से यात्रा करने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार यात्रा भत्ता प्रदान करती है। प्रत्येक पुलिसकर्मी का उत्तरदायित्व है कि वह यात्रा के दौरान ऐसा काेई आचरण न करें, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो।
विज्ञापन