फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP said newly selected constables should be given training like Maha Kumbh taught lessons of better behaviour

UP News: 'नवचयनित सिपाहियों को दें महाकुंभ जैसा प्रशिक्षण...', DGP बोले- बेहतर अनुशासन व व्यवहार का पढ़ाएं पाठ

Tue, 17 Jun 2025 09:23 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 09:23 AM IST
सार

बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के लिए बिहेवियरल ट्रेनिंग प्रोग्राम की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें डीजीपी ने कहा कि नवचयनित सिपाहियों को महाकुंभ जैसा प्रशिक्षण दें। 60244 सिपाहियों को बेहतर अनुशासन और व्यवहार का पाठ पढ़ाएं।

विज्ञापन
DGP said newly selected constables should be given training like Maha Kumbh taught lessons of better behaviour
कार्यशाला को संबोधित करते डीजीपी राजीव कृष्ण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि नवचयनित 60244 सिपाहियों को महाकुंभ में पुलिस के व्यवहार जैसा प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। बीते 25-30 वर्षों में पुलिस के व्यवहार में सार्थक परिवर्तन आया है। इंडक्शन ट्रेनिंग का प्रभाव प्रशिक्षुओं के पूरे कॅरिअर पर पड़ता है। नवचयनित सिपाहियों को यूनिफार्म, ऑडियो विजुअल कंटेंट के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जाए।

विज्ञापन


डीजीपी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में प्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से बिहेवियरल ट्रेनिंग प्रोग्राम की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नवचयनित सिपाहियों का प्रशिक्षण सुनहरा अवसर है। इसका हमें समुचित उपयोग करना चाहिए। 

विज्ञापन

ट्रेनिंग और कम्युनिकेशन अत्यंत महत्वपूर्ण

प्रशिक्षण में मिली सीख और फील्ड के व्यावहारिक अनुभव में संतुलन स्थापित करना चाहिए। पुलिस की बिहेवियरल ट्रेनिंग और कम्युनिकेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाकुंभ में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार निरंतर प्रशिक्षण, ब्रीफिंग एवं काउंसिलिंग से संभव हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा ने कहा कि नवनियुक्त रिक्रूट सिपाहियों के प्रशिक्षण को उच्च कोटि का बनाने के दृष्टिगत आधारभूत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में आई गॉट पोर्टल को शामिल किया गया है। प्रशिक्षुओं को पोर्टल पर उपलब्ध दो कोर्सेज को पूरा करना अनिवार्य होगा। तत्पश्चात प्रशिक्षण संस्थानों के प्रमुखों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। 

सॉफ्ट स्किल कार्यशाला का आयोजन

एडीजी पीटीएस उन्नाव नवनीत सिकेरा ने बताया कि उनके द्वारा 32 पीटीआई को विशेष प्रशिक्षण प्रदान कर हेल्थ कोच बनाया गया है, जो प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित करेंगे। क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी) भारत सरकार के माध्यम से पांच दिवसीय सद्व्यवहार (सॉफ्ट स्किल) कार्यशाला का आयोजन किया गया है, जिसके माध्यम से लीड ट्रेनर्स तैयार किए जाएंगे। इस अवसर पर सीबीसी के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमण्यम, एडीजी प्रशिक्षण बीडी पॉल्सन एवं आईजी चंद्र प्रकाश उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed