फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dgp prayed in lucknow hanuman setu mandir

डीजीपी ने हनुमान सेतु मंदिर में मांगी प्रदेश के लिए कामना तो 'भगवान' ने दिया आशीर्वाद

Tue, 23 Jan 2018 03:43 PM IST
आशुतोष मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ
आशुतोष मिश्रा, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Jan 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
dgp prayed in lucknow hanuman setu mandir
हनुमान सेतु मंदिर, डीजीपी ओपी सिंह।

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के नवनियुक्त डीजीपी ओपी सिंह मंगलवार सुबह राजधानी पहुंचे। एअरपोर्ट से निकलने के बाद सबसे पहले वह राजधानी के सबसे वीवीआईपी मंदिर हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान जी और शिव मंदिर के दर्शन किये और प्रदेश के लिये मंगलकामनाओं का आशीष मांगा।

विज्ञापन


जिस पर 'भगवान' ने खुद उन्हें प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी संभालने के लिये आर्शीवाद दिया। दरअसल मंदिर के मुख्य बुजुर्ग पुजारी का नाम भगवान सिंह बिष्ट है। वे यहां तीन दशकों से भी अधिक समय से भगवान की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंदिर में दर्शन के दौरान उन्होंने हनुमान जी, शिव परिवार के मंदिरों और बाबा प्रतिमा पर माला चढ़ाई और पाठ किये। भगवान को भेंट भी चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी के आने की सुगबुगाहट के चलते वहां पहले से ही मातहतों की लंबी कतार लगी हुई थी। पार्किंग द्वार से मंदिर जाने से पहले डीजीपी ने खुद फूल माला के दुकानदारों पप्पू, कल्लू और बब्लू से गुलाब की 4 बड़ी मालायें, 3 गेंदे की आदमकमद मालायें और सवा किलो लड्डू का भोग लिया।


दुकानदारों ने बताया कि खरीदने वाले शख्स ने उन्हें 500 रुपये का बिल भी चुकाया, बाद में इलाके के दरोगा ने बताया कि वे ही नये डीजीपी हैं। मालूम रहे कि हनुमान सेतु मंदिर राजधानी के बड़े वीवीआईपी मंदिरों में शुमार किया जाता है।

हर महीने यहां 3 लाख से अधिक श्रद्धालु जुटते हैं, जबकि मंगलवार को ये संख्या लगभग ३० हजार तक हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed