{"_id":"5b9bf05c867a557f015d1eee","slug":"dgp-ordered-circle-officer-to-stay-in-his-area-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्राधिकारियों को डीजीपी का निर्देश, सर्किल के अंदर ही करें रात्रि निवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्राधिकारियों को डीजीपी का निर्देश, सर्किल के अंदर ही करें रात्रि निवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
ओपी सिंह, डीजीपी
- फोटो : ANI
जिले के ग्रामीण इलाकों में तैनाती के बाद भी जिला मुख्यालय पर आवास लेकर रहने वाले क्षेत्राधिकारी अब ऐसा नहीं कर पाएंगे। इस बाबत डीजीपी ओपी सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन
उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने ही सर्किल ऑफिस परिसर में बने सरकारी आवासों में रात्रि निवास करने के निर्देश दिए हैं। अगर वहां सरकारी आवास उपलब्ध नहीं है तो वे किराये का मकान लेकर वहां रहना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा है कि अगर दूसरे सर्किल के सीओ को जिला मुख्यालय पर आवास आवंटित किया गया है तो उसे तत्काल निरस्त कर दिए जाए।
डीजीपी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जिलों में अधिकांश क्षेत्राधिकारी सर्किल मुख्यालय पर रहने के बजाय जिला मुख्यालय या आसपास के शहरों में रहते हैं। इस वजह से कानून-व्यवस्था पर प्रभावी नियंत्रण में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन
देर रात्रि व सुबह के समय जरूरत पड़ने पर क्षेत्राधिकारी सर्किल मुख्यालय में नहीं मिलते हैं। इसके मद्देनजर डीजीपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल मुख्यालय पर ही रात्रि निवास करने के निर्देश दिए हैं।
उनकी ओर से इस सबंध में शुक्रवार को सभी जोन के एडीजी, आईजी, डीआईजी और पुलिस कप्तानों को पत्र भेजा गया है, जिसमें यह व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।