{"_id":"5bab21b1867a557f17446020","slug":"dgp-op-singh-warned-sp-of-pratapgarh-sultanpur-and-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व अमेठी के कप्तानों को डीजीपी की चेतावनी, बोले- ठीक से काम करो नहीं तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व अमेठी के कप्तानों को डीजीपी की चेतावनी, बोले- ठीक से काम करो नहीं तो...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
यूपी डीजीपी ओपी सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अमेठी के पुलिस कप्तानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अपराध पर नियंत्रण करो नहीं तो मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी। तुम लोग नए हो, मौका है तुम्हारे पास अगर रिजल्ट नहीं दे पा रहे हो तो तुम लोगों के बारे में सोचना पड़ेगा। डीजीपी मंगलवार को यूपी 100 से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था, अपराध और न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा कर रहे थे।
डीजीपी ने सख्त लहजे में कहा कि फील्ड में रहना है तो रिजल्ट देना होगा। पुराने मामलों का खुलासा न करने और पिछली वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसा जवाब देने पर डीजीपी ने गाजियाबाद और मेरठ के एसएसपी को फटकार लगाई। इलाहाबाद में हुई लूट पर नाराजगी जताते हुए घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अधीन बनाए गए मॉनिटरिंग सेल प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जघन्य अपराधों व दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ प्रभावी ढंग से पैरवी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गैंगेस्टर एक्ट में प्रभावी कार्रवाई करने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उन पर अधिक से अधिक पुरस्कार घोषित कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि डीएम से समन्वय कर शस्त्र की दुकानों का नियमित निरीक्षण करें और अवैध होने पर कड़ी कार्रवाई भी करें जिससे अवैध तरीके से बिकने वाले कारतूसों पर अंकुश लग सके।