फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP OP singh warned SP of pratapgarh, sultanpur and amethi

प्रतापगढ़, सुल्तानपुर व अमेठी के कप्तानों को डीजीपी की चेतावनी, बोले- ठीक से काम करो नहीं तो...

Wed, 26 Sep 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Sep 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
DGP OP singh warned SP of pratapgarh, sultanpur and amethi
यूपी डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : amar ujala
लखनऊ। डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और अमेठी के पुलिस कप्तानों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अपराध पर नियंत्रण करो नहीं तो मुझे कार्रवाई करनी पड़ेगी। तुम लोग नए हो, मौका है तुम्हारे पास अगर रिजल्ट नहीं दे पा रहे हो तो तुम लोगों के बारे में सोचना पड़ेगा। डीजीपी मंगलवार को यूपी 100 से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था, अपराध और न्यायालय में लंबित मामलों की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


डीजीपी ने सख्त लहजे में कहा कि फील्ड में रहना है तो रिजल्ट देना होगा। पुराने मामलों का खुलासा न करने और पिछली वीडियो कांफ्रेंसिंग जैसा जवाब देने पर डीजीपी ने गाजियाबाद और मेरठ के एसएसपी को फटकार लगाई। इलाहाबाद में हुई लूट पर नाराजगी जताते हुए घटना के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के अधीन बनाए गए मॉनिटरिंग सेल प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने जघन्य अपराधों व दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ प्रभावी ढंग से पैरवी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगेस्टर एक्ट में प्रभावी कार्रवाई करने और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उन पर अधिक से अधिक पुरस्कार घोषित कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि डीएम से समन्वय कर शस्त्र की दुकानों का नियमित निरीक्षण करें और अवैध होने पर कड़ी कार्रवाई भी करें जिससे अवैध तरीके से बिकने वाले कारतूसों पर अंकुश लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed