फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP OP Singh instructed to follow traffic rules

हो जाएं सतर्क: डीजीपी ने दिए निर्देश, ट्रैफिक नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 31 Mar 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Mar 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
DGP OP Singh instructed to follow traffic rules
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : डेंमो
डीजीपी ओपी सिंह ने लखनऊ को यातायात व्यवस्था का मॉडल शहर बनाने के लिए ट्रैफिक नियमों को कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। पहले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया जाएगा। इस कार्ययोजना को तैयार करके लागू करने की जिम्मेदाीर एडीजी यातायात व एडीजी लखनऊ जोन को दी गई है।
विज्ञापन


डीजीपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन में आयोजित बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सीओ, टीएसआई के क्षेत्र विभाजित करने, प्रत्येक टीआई को सिपाही और होमगार्ड उपलब्ध कराकर महत्वपूर्ण स्थानों पर कुशल यातायात संचालन कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात कर्मियों को मिलेंगे ये संसाधन

DGP OP Singh instructed to follow traffic rules
डेमो - फोटो : अमर उजाला
साथ ही यातायात निरीक्षकों के कार्य व उनके क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में सुधार की मासिक समीक्षा करने के लिए कहा। एडीजी जोन ने 300 सिपाही यातायात पुलिस को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

यातायात कर्मियों को बाडीवार्न कैमरे, ई-चालान की सुविधा से सुसज्जित करने के लिए भी डीजीपी ने कहा। उन्होंने शालीन व्यवहार करते हुये निष्पक्षतापूर्ण कार्य करने के लिए यातायात कर्मियों को सलाह दी। एडीजी यातायात ने कर्मियों को जल्द से जल्द, स्मार्ट फोन, बॉडीवोर्न कैमरे, सनग्लास, फ्लोरोसेंट जैकेट्स, सेफ्टी टार्च आदि संसाधन उपलब्ध कराने के लिए कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed