फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP OP Singh instructed all ADG, IG, DIG and police captains to be careful

होली के दिन हिंसा की आशंका, डीजीपी ने दिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

Tue, 19 Mar 2019 08:41 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Mar 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
DGP OP Singh instructed all ADG, IG, DIG and police captains to be careful
डीजीपी उत्तर प्रदेश - फोटो : amar ujala
होली पर्व का लोकसभा चुनाव के दौरान पड़ने से हिंसक घटनाएं होने की आशंका है। डीजीपी ओपी सिंह ने सोमवार को यह कहते सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी व पुलिस कप्तानों को खास सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश देते हुए कहा, होलिका दहन व रंग खेलने के समय में असामाजिक तत्व व्यक्तिगत रंजिश के कारण वारदात करते हैं, जिससे सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य प्रभावित होते हैं। इसलिए विशेष सतर्कता बरती जाए। 
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया। डीजीपी ने होली से पहले शांति समितियों की बैठकें कराने, बाजारों में बम निरोधी दस्ते, खोजी कुत्ते, एंटी सबोटाज चेकिंग कराने व अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने होली जुलूस के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या आने पर थाना प्रभारी को खुद मौके पर जाकर समाधान करने को कहा है। इसके साथ ही चलती रेलगाड़ियों में किसी प्रकार का उपद्रव न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। 

डीजीपी ने कहा है कि पर्व में शराब की मांग तेजी से बढ़ती है। इसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब बनाई जाती है। इससे गंभीर घटनाएं हो जाती हैं। इसे ध्यान में रखा जाए और किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed