फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dgp op singh accepted that all policemen are in tension

सबइंस्पेक्टर से लेकर आईपीएस तक सब तनाव में: डीजीपी ओपी सिंह

Sun, 09 Sep 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Sep 2018 12:19 PM IST
विज्ञापन
dgp op singh accepted that all policemen are in tension
डीजीपी ओम प्रकाश सिंह - फोटो : ANI

डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा है कि सबइंस्पेक्टर से लेकर आईपीएस तक सब तनाव में हैं। 24 घंटे की नौकरी में तनाव तो है, लेकिन हम उसकी परवाह नहीं करते। कई और तरह के तनाव हैं, जिससे आत्महत्या या जान देने की कोशिश स्थिति आती है। शनिवार को डीजीपी घरेलू कलह में जहर खाने वाले आईपीएस सुरेंद्र कुमार दास को देखने कानपुर के रीजेंसी अस्पताल पहुंचे थे। 

विज्ञापन


शाम को 4:40 बजे अस्पताल पहुंचे डीजीपी ने कहा कि सुरेंद्र कुमार का बेहतर इलाज किया जा रहा है, लेकिन स्थिति क्रिटिकल है। कुछ चीजें हम लोगों को भगवान पर छोड़ देनी चाहिए। हम लोग आखिरी समय तक संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने एसएसपी अनंत देव, इलाज कर रहे डॉक्टरों, सुरेंद्र की पत्नी डॉ.रवीना सिंह, ससुर डॉ. रावेंद्र सिंह, मां इंदू और भाई नरेंद्र से भी बातचीत की। डीजीपी ने इलाज में मदद करने वाले आईपीएस अफसरों खासकर सुरेंद्र के बैचमेट, डॉक्टरों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों के आत्महत्या या आत्महत्या की कोशिश जैसे कदम उठाने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि 24 घंटे की नौकरी में तनाव है, लेकिन वह सेकेंड्री है। पुलिस अफसरों में तनाव और भी तरह के हैं, जिससे ऐसी स्थिति आ रही है। इसे देखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed