फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP Om Prakash Singh honoured police officers in lucknow.

पुलिस पदक और प्रशंसा चिन्ह पाने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी ने किया सम्मानित

Wed, 15 Aug 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Aug 2018 06:42 PM IST
विज्ञापन
DGP Om Prakash Singh honoured police officers in lucknow.
अफसरों को सम्मानित करते डीजीपी ओम प्रकाश सिंह। - फोटो : amar ujala

वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वाले पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उत्कृष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए सम्मान चिन्ह और डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह पाने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने सम्मानित किया।

विज्ञापन


लखनऊ स्थित मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी ने तमाम पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इसके अलावा जिलों में तैनात पुलिस कर्मी और अधिकारी जिन्हें डीजीपी की ओर से सम्मान चिन्ह और प्रशंसा चिन्ह दिया गया है, उन्हें जोनल मुख्यालय व जिला मुख्यालय पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वाले एक, उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक पाने वाले 6 और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक पाने वाले 70 पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान चिन्ह पाने वाले 50 पुलिस कर्मी, सराहनीय सेवा के लिए चुने गए 200 पुलिस कर्मी और डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह पाने वाले 366 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पहली बार दिए गए छह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

एडीजी जोन ने लखनऊ के जवानों को किया सम्मानित

एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने इस मौके पर अपने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी के प्रशंसा चिन्ह और सम्मान चिन्ह से नवाजे गए अधिकारियों व कर्मियों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में लखनऊ के आईजी रेंज सुजीत पांडेय के अलावा लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विकास त्रिपाठी भी शामिल थे।

इसके अलावा राजधानी में राजभवन के नजदीक लूट कांड का खुलासा करने वाली टीम के सदस्य एंटी डकैती सेल के इंचार्ज फरीद अहमद, सर्विलांस सेल के प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी और महानगर के इंस्पेक्टर विकास पांडेय को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed