फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP of tamilnadu saw the law and order in rural areas

तमिलनाडु के डीजीपी ने देखी ग्रामीण पुलिस की कार्यशैली

Tue, 23 Nov 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
DGP of tamilnadu saw the law and order in rural areas
लखनऊ। डीजीपी कांफ्रेंस में शामिल होने आए तमिलनाडु के डीजीपी सी. सत्येंद्र बाबू ने सोमवार को बीकेटी थाने व क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुंचकर वहां काम करने के तरीके को देखा। कई पुलिसकर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में एक तहसील में तीन थाने हैं जबकि तमिलनाडु में तीन सर्किल होते हैं। हालांकि थानों का क्षेत्र भी काफी बड़ा है। वे ग्रामीणों से भी मिले ।
विज्ञापन

डीजीपी सी. सत्येंद्र बाबू ने थाने और सीओ कार्यालय मुंशी के कार्य करने का तरीका, ड्यूटी लगाने और अपराध रजिस्टर भी देखा। थाने में उन्होंने हेल्प डेस्क देखी। पुलिसकर्मियों से बात की। मुकदमा दर्ज करने का तरीका और जनता से पुलिस के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। एसपी ग्रामीण ह्रदेश कुमार से पुलिस की तकनीकी जानकारी साक्षा की। इस दौरान डीजीपी सी. सत्येंद्र कुमार ने उन्हें तमिलनाडु पुलिस के काम करने का तरीका बताया।
विज्ञापन

कठवारा गांव में की ग्रामीणों से बातचीत
सीओ कार्यालय व थाने से निकलने के बाद डीजीपी सी सत्येंद्र बाबू एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार के साथ कठवारा गांव पहुंचे। वहां डीजीपी ने ग्रामीणों से बात की और पुलिस के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों के काम करने का तरीका, उनका रहन-सहन देखा। खेती के बारे में जानकारी ली। इस दौरान कई स्थानों पर रुककर खेतों में फोटो भी खिंचवाई। तमिलनाडु के डीजीपी सी. सत्येंद्र बाबू 2016 में साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी तक की यात्रा कर चुके हैं। उनके सेवानिवृत्त होने में अभी सात माह बाकी हैं। डीजीपी ने एसपी ग्रामीण व उनकी टीम को बेहतर काम करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed