फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP

डीजीपी पद पर चयन की प्रक्रिया को चुनौती, डीजी सिविल डिफेंस जेएल त्रिपाठी ने दायर की याचिका

Thu, 23 Jan 2020 12:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Thu, 23 Jan 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
DGP
- फोटो : डेमो
प्रदेश के एक वरिष्ठ आईपीएस नागरिक सुरक्षा के महानिदेशक जवाहर लाल त्रिपाठी ने डीजीपी पद के लिए अपनाई जा रही चयन प्रक्रिया को चुनौती दे दी है। उन्होंने हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में याचिका दायर कर चयन सूची में उनका भी नाम शामिल किए जाने की मांग की है। प्रदेश में यह पहली बार है जब किसी आईपीएस अधिकारी ने डीजीपी की तैनाती को लेकर सरकार के कामकाज के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


त्रिपाठी की अधिवक्ता नूतन ठाकुर ने कहा कि याचिका पर 24 जनवरी को सुनवाई संभावित है। अधिवक्ता के अनुसार, याची वरिष्ठतम आईपीएस अधिकारियों में तीसरे स्थान पर हैं। उनकी सेवा के अभी आठ महीने शेष हैं, इसके बावजूद डीजीपी पद के लिए संघ लोक सेवा आयोग को भेजी गई सूची में याची का नाम नहीं है। अदालत से राज्य सरकार को तत्काल उनका नाम भेजने का आदेश देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


अधिवक्ता ने बताया कि याचिका में राज्य सरकार के इस कदम को प्रकाश सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए गए दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन बताया गया है। वर्ष 1986 बैच के आईपीएस जेएल त्रिपाठी पूर्व में कई महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं। वह एक जनवरी 2017 को पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत हुए थे। जेएल त्रिपाठी से इस बारे में संपर्क करने की कोशिश की गई, पर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed