फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP head quarter asked for report on murders in Prayagraj.

प्रयागराज: एक ही दिन में सात लोगों की हत्या से मचा हड़कंप, डीजीपी मुख्यालय ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 16 Apr 2022 01:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Apr 2022 01:38 PM IST
सार

यूपी के प्रयागराज में एक ही दिन में हुई सात हत्याओं से हड़कंप मच गया है। मामले पर डीजीपी मुख्यालय से रिपोर्ट मांगी गई है।

विज्ञापन
DGP head quarter asked for report on murders in Prayagraj.
घटना के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : prayagraj

विस्तार

प्रयागराज में एक ही दिन में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 7 लोगों की हत्या को लेकर हड़कंप मच गया है। इन घटनाओं के बाद डीजीपी मुख्यालय ने प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और आई जी राकेश कुमार सिंह से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


पहली घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र की है यहां एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। वहीं, सोरांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव की हैं। जहां एक प्रॉपर्टी डीलर व एक महिला की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


नवाबगंज के खागलपुर गांव में पांच लोगों की हत्या मामले में पुलिस की छानबीन में यह तथ्य सामने आया है कि घटना की रात बाहर से कोई भी शख्स अंदर घुसा ही नहीं। ऐसे में अब शक की सुई गृहस्वामी पर ही जा रही है जिसका शव बरामदे में लटकता मिला। घटना को उलझाने के लिए भी एक शख्स की लाश को लटकाने की साजिश के तहत देखा जा रहा है। हालांकि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। नवाबगंज से खागलपुर गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पांच लोगों की हत्या ने सभी को अंदर से झकझोर कर रख दिया है। चर्चा यह भी रही है कि जब  हत्यारों ने पांच लोगों को धारदार हथियार से काटा तो गृहस्वामी को फांसी के फंदे पर क्यूं लटका दिया। कहीं मामले को दूसरी तरफ मोड़ने की साजिश तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed