फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP gave instructions to police department for holi

होली के दिन हिंसा की आशंका, डीजीपी बोले- चुनावी माहौल में वारदातों को अंजाम दे सकते हैं अपराधी

Tue, 19 Mar 2019 11:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Mar 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
DGP gave instructions to police department for holi
डीजीपी ओपी सिंह - फोटो : डेमो
होली पर्व का लोकसभा चुनाव के दौरान पड़ने से हिंसक घटनाएं होने की आशंका है। डीजीपी ओपी सिंह ने सोमवार को यह कहते सभी एडीजी, आईजी, डीआईजी व पुलिस कप्तानों को खास सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश देते हुए कहा, होलिका दहन व रंग खेलने के समय में असामाजिक तत्व व्यक्तिगत रंजिश के कारण वारदात करते हैं, जिससे सामाजिक व राजनीतिक परिदृश्य प्रभावित होते हैं। इसलिए विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही उन्होंने संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस प्रबंध किए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीजीपी ने होली से पहले शांति समितियों की बैठकें कराने, बाजारों में बम निरोधी दस्ते, खोजी कुत्ते, एंटी सबोटाज चेकिंग कराने व अग्निशमन की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने होली जुलूस के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या आने पर थाना प्रभारी को खुद मौके पर जाकर समाधान करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही चलती रेलगाड़ियों में किसी प्रकार का उपद्रव न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा है कि पर्व में शराब की मांग तेजी से बढ़ती है। इसकी वजह से ग्रामीण इलाकों में अवैध शराब बनाई जाती है। इससे गंभीर घटनाएं हो जाती हैं।

होली पर न हो चंदा वसूली : मुख्य सचिव

DGP gave instructions to police department for holi
अनूप चंद्र पांडेय
मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय ने होली के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को दिए। सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कहा कि इस दौरान चंदा वसूली और जहरीली शराब पर रोक लगाई जाए।

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित कराने के लिए कहा कि कहीं कोई अप्रिय घटना न हो। इसके लिए हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने आपराधिक गतिविधियों व संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए मोबाइल दस्तों का गठन करने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जाने वाली अफवाहों पर विशेष नजर रखकर आम जनता को सच्चाई से अवगत कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में धार्मिक तनाव उत्पन्न नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पीस कमेटियों की बैठकें भी कर ली जाएं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव आबकारी कल्पना अवस्थी, आबकारी आयुक्त पी गुरु प्रसाद, पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed