फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   DGP gave best policing tips to trainee deputy SP

UP: डीजीपी ने ट्रेनी डिप्टी एसपी को दिए पुलिसिंग के टिप्स, बोले- अधीनस्थों की सुनें, स्वविवेक से निर्णय लें

Sun, 08 Jun 2025 09:26 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Jun 2025 09:26 AM IST
सार

यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने  शनिवार को पुलिस मुख्यालय में 91वें बैच के 34 पीपीएस अधिकारियों से भेंट की और उन्हें पुलिसिंग के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
DGP gave best policing tips to trainee deputy SP
यूपी डीजीपी ने डिप्टी एसपी से की मुलाकात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

डीजीपी राजीव कृष्ण ने शनिवार को वर्ष 2024 बैच के 34 ट्रेनी डिप्टी एसपी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था ड्यूटी में अपने अधीनस्थ फोर्स को पूर्व से पर्याप्त ब्रीफिंग अवश्य करें।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था में निरंतर संवाद अत्यंत महत्वपूर्ण है। संवाद आवश्यक ही नहीं बल्कि एक कला है। अधीनस्थों के विचारों को भी सुनकर स्वविवेक से निर्णय लेने की जरूरत होती है। 
विज्ञापन


जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की आदत डालें। साइबर अपराध बड़ी चुनौती है। इससे निपटने के लिए तकनीकी महारत जरूर हासिल करें। अंत में उन्होंने सभी ट्रेनी अफसरों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डीजी ट्रेनिंग तिलोत्मा वर्मा और बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद के एडीजी राजीव सबरवाल भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed