फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dgp asked clarification from ips officers in whats app message

डीजीपी ने अधिकारियों से पूछा, व्हाट्सएप ग्रुप पर क्यों किए विवादित मैसेज

Fri, 11 Jan 2019 06:49 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 11 Jan 2019 06:49 AM IST
विज्ञापन
dgp asked clarification from ips officers in whats app message
व्हाट्सएप के स्क्रीनशॉट

डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने आईपीएस अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर हुए विवाद के मामले में दो अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने ग्रुप पर डाली गई सामग्री पर आपत्ति जताते हुए अधिकारियों से पूछा है कि आप लोगों ने इस तरह की सामग्री सोशल मीडिया पर क्यों अपलोड की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीते सप्ताह आईपीएस अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर लखनऊ के एसएसपी रहे दीपक कुमार को तत्कालीन आईजी लखनऊ जयनारायण सिंह द्वारा वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि (एसीआर) में कम नंबर दिए जाने को लेकर विवाद हो गया था। 
विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने वार्षिक गोपनीय प्रविष्टि में कम नंबर दिए जाने को लेकर आईजी जयनारायण सिंह पर सवाल उठाए थे और गोपनीय प्रविष्टि को खारिज कर दिया था। इस रिपोर्ट को एडीजी यूपी 100 रहे आदित्य मिश्रा ने आईपीएस अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा कर दिया था जिसके बाद आईपीएस अधिकारी दो भागों में बंटे नजर आने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप में आईजी गोरखपुर जयनारायण सिंह एक वर्ष पुराने एक समाचार चैनल की एक खबर की क्लिप अपलोड कर विवादों में घिर गए थे। हालांकि जयनारायण सिंह ने बाद में ग्रुप में ही माफी भी मांग ली थी। अब इस मामले में एडीजी आदित्य मिश्रा और आईजी जयनारायण सिंह को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव गृह ने भी जताई थी नाराजगी

व्हाट्सएप ग्रुप पर हुए विवाद के बाद डीजीपी ओमप्रकाश सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया था। आईपीएस अफसरों के विवाद की खबर मीडिया में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने गहरी नाराजगी जाहिर की थी। बाद में आईपीएस अधिकारियों के तबादलों में भी इसका असर देखने को मिला था जब यूपी 100 के एडीजी आदित्य मिश्रा के साथ उनकी पत्नी रेणुका मिश्रा का भी स्थानांतरण कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed