फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dg jail ask question to jail supritedent in jailer joining dispute

जेलर की अनियमित तैनाती में डीजी से वरिष्ठ जेल अधीक्षक से मांगा जवाब

Sat, 26 Jun 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
dg jail ask question to jail supritedent in jailer joining dispute
लखनऊ। जिला जेल में जेलर अजय राय की अनियमित तैनाती में डीजी जेल ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक से जवाब मांगा गया है कि आखिर उन्होंने कैसं अजय राय को जिला जेल में ज्वाइन करा लिया। जेलर की नियम विरुद्ध तैनाती को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए डीजी कारागार प्रशासन आनंद कुमार ने जेल प्रशासन समेत मुख्यालय के अधिकारियों से पूछताछ करने के साथ ही मामले से जुड़ी पत्रावली मांगी है।
विज्ञापन

डीजी के मुताबिक अजय राय की ड्यूटी जिला जेल में लगाई गई थी, इसलिए प्रोन्नति पाकर आदर्श कारागार में जेलर का पद ग्रहण करने के बाद वह फिर वहीं चले गए, जो इनविडेंट मिस्टेक है। इस पर रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। डीजी ने बताया कि जेलर तैनाती मामले में कहीं न कहीं तो त्रुटि हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। जिला जेल के वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी को पत्र जारी कर जवाब मांगा है कि आखिर उन्होंने जेलर को कैसे ज्वाइन करा लिया? जवाब व मामले की रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कोविड के चलते स्थानांतरण पर लगी रोक शासन से हटा दी गई है। जल्द ही सभी जेलों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

यह था मामला
जेलर अजय राय ने बिना किसी आदेश के आदर्श कारागार से जाकर जिला जेल में ज्वाइन कर लिया था। इतना ही नहीं उनके पास जिला जेल में ज्वाइनिंग के समय मॉडल जेल से कार्यमुक्त होने का भी आदेश नहीं था। जेलर की जिला जेल में अनियमित तैनाती की खबरें अमर उजाला ने प्रकाशित कीं। इसमें मुख्यालय के अधिकारी व डीआईजी रेंज शैलेंद्र मैत्रेय भी खुद के दिए बयान पर सवालों मे घिर गए और फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सवालों के कठघरे में है जेल प्रशासन
- किसके आदेश पर अजय राय ने जिला जेल पर ज्वाइन किया?
- क्या मौखिक या दूरभाष पर मिले आदेश पर कोई जेल अधिकारी दूसरी जेल पर जाकर ज्वाइन कर सकता है?
- जेलर बनने के बाद अजय राय की ड्यूटी का आदेश 8 जून 2021 को जारी होता है तो फिर करीब 8 माह पहले नवंबर 2020 में किस नियम के तहत जिला जेल पहुंचे अजय राय?

- जब 7 जून को मॉडल जेल से जेलर का रिलीविंग आर्डर डिस्पैच हुआ और नौ जून को जिला जेल पर प्राप्त हुआ तो किस नियम व व्यवस्था के तहत चार दिन पहले जिला जेल पर इन्हें ज्वाइनिंग दी गई?
- क्या वरिष्ठ जेल अधीक्षक के पत्र पर दूसरी जेल से किसी जेलर को कार्यमुक्त किया जा सकता है या जेल मैनुअल मे ऐसी कोई व्यवस्था है?
- जेलर की रिलीविंग के संबंध में 9 जून को डिस्पैच लेटर मिलने के बाद मुख्यालय ने क्यों कोई कार्रवाई नहीं की?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed