{"_id":"67857a04561f62728a06df31","slug":"devotees-will-return-by-special-trains-after-mahakumbh-bath-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1034524-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: महाकुंभ स्नान के बाद स्पेशल ट्रेनों से लौटेंगे श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: महाकुंभ स्नान के बाद स्पेशल ट्रेनों से लौटेंगे श्रद्घालु
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महाकुंभ पहुंचे श्रद्धालुओं की वापसी के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई हैं। जो प्रयाग और फाफामऊ से लखनऊ, अयोध्या, जौनपुर के लिए चलाई जाएंगी।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मंगलवार को 04223 प्रयाग जंक्शन अयोध्या कैंट स्पेशल प्रयाग जंक्शन से सुबह 11:55 बजे चलकर शाम 5ः10 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी। 04271 फाफामऊ जौनपुर स्पेशल फाफामऊ स्टेशन से दोपहर एक बजे चलकर शाम 4ः20 बजे जौनपुर स्टेशन पहुंचेगी। 04293 प्रयाग जंक्शन लखनऊ स्पेशल प्रयाग जंक्शन से रात 8:20 बजे चलकर रात दो बजे चारबाग पहुंचेगी।
विज्ञापन
04229 प्रयाग जंक्शन अयोध्या कैंट स्पेशल प्रयाग जं. से रात 9:10 बजे चलकर रात 1ः55 बजे अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। 04271 फाफामऊ जौनपुर स्पेशल, 04293 प्रयाग लखनऊ स्पेशल, 04229 प्रयाग जंक्शन अयोध्या कैंट स्पेशल चलाकर यात्रियों को राहत दी गई।
विज्ञापन