फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotees flocked to temples on Nirjala Ekadashi

Lucknow News: निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

Sat, 07 Jun 2025 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 07 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to temples on Nirjala Ekadashi
बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 
लखनऊ। ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी को निर्जला एकादशी कहा जाता है। शुक्रवार को इस अवसर पर शहर के मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। घरों में भी महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री रूपेश अग्रवाल ने बताया कि इस दिन खाटू श्याम बाबा का फूलों से भव्य शृंगार कर पूजन-आरती की गई। भोग लगाया गया। इसके बाद मंदिर आने वाले भक्तों को भी प्रसाद वितरण के साथ ही फलों के रस से बने शर्बत का वितरण किया गया। इस अवसर पर विनोद अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और मोनी अग्रवाल ने पूजन कराया। गायक शुभम गुप्ता ने भजनों से शाम सजाई। इसके अलावा शहर के अन्य मंदिरों में भी भक्तों ने पहुंचकर पूजन किया। कई मंदिरों में भजन-कीर्तन भी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed