फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Devotees danced to the songs of Lord Jhulelal

Lucknow News: भगवान झूलेलाल के गीतों पर झूमे श्रद्धालु

Sun, 20 Jul 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the songs of Lord Jhulelal
कृष्णानगर में चालीहा महोत्सव पर पूजा अर्चना करते सिंधी समाज के लोग। सोत्र ः स्वयं
लखनऊ। कृष्णानगर स्थित सिंधु नगर सिंधी पंचायत की ओर से भगवान झूलेलाल का चालीहा साहिब महोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना कर भगवान झूलेलाल की आरती उतारी गई और महिलाओं ने भजन-गीतों से माहौल को भक्तिरस से भर दिया। प्रसिद्ध गायक पवन केवलानी और पिंटू सोनी ने भजनों और गीतों से सभी को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन


भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर पूजा राजपाल, कंचन चंदवानी, भारती चंदवानी, लाज लालवानी, सरिता इदनानी, भारती नारंग, मधु अटवानी, कविता खत्री, लीला आहूजा, सुनीता तलरेजा, कोमल बुधवानी, मीरा वाधवानी समेत समाज के अन्य लोगों ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान झूलेलाल का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान जय झूलेलाल के जयकारों से प्रांगण गूंजता रहा। वहीं वीवीआईपी रोड स्थित पकरी का पुल के पास शिव शांति आश्रम में भी भगवान झूलेलाल का पूजन-अर्चन किया गया जहां बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग मौजूद रहे। भगवान झूलेलाल को भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed